Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झारखंड के सीएम से किया वादा निभाया….. बिलासपुर में फंसे झारखंड के मजदूरों को कराया रवाना…… प्रशासन के माध्यम से की गई व्यवस्था
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झारखंड के सीएम से किया वादा निभाया….. बिलासपुर में फंसे झारखंड के मजदूरों को कराया रवाना…… प्रशासन के माध्यम से की गई व्यवस्था

Desk
Last updated: 2020/03/24 at 11:10 AM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

बिलासपुर। केरल से झारखंड जाने के लिए निकले मजदूर कल रात बिलासपुर स्टेशन पर आकर फंस गये क्योंकि आगे जाने के लिए कोई ट्रेन या बस  नहीं थी। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मिली। मुख्यमंत्री ने मानवीय संवेदना की पहल करते हुए जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि उनको भोजन व चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते हुए सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाये। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज इन मजदूरों को बसों की व्यवस्था कर उनके घरों के लिए रवाना कर दिया गया है। स्टेशन पर असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा के मजदूर भी फंसे हुए थे उन्हें भी गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।
एर्नाकुलम-बिलासपुर एक्सप्रेस से केरल में मजदूरी करने वाले 237 यात्री मजदूर बिलासपुर स्टेशन पर कल रात पहुंचे। आगे जाने के लिए उनकी व्यवस्था नहीं थी। सोशल मीडिया के जरिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ध्यान में यह बात लाई गई। उन्होंने तत्काल जिला प्रशासन को इस सम्बन्ध में निर्देश दिया। उनके निर्देश पर यात्रियों से प्रशासन के अधिकारियों ने सम्पर्क किया। स्टेशन पर ही उनके भोजन और रुकने की व्यवस्था की गई और आवश्यकता अनुसार चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई गई। आज झारखंड के यात्रियों को सकुशल बसों में बिठाकर छत्तीसगढ़ की सीमावर्ती जिला बलरामपुर भेजा गया। यहां से झारखंड प्रशासन के अधिकारी उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचायेंगे। बसों में बैठने के बाद इन मजदूरों के चेहरे में राहत व प्रसन्नता दिखाई दी। यात्रियों ने इस व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री का आभार माना और उन्हें धन्यवाद दिया।
झारखंड के सिमरेगा के संदीप बड़ाईक, थॉमस मिंज, कुल्लू, गढ़वा जिले के हेमन्त कुमार, दिनेश, पलामू जिले के खुर्शीद, तैहर अंसारी, मो. अंसारी, मुश्ताक अंसारी आदि के चेहरे पर बस पर बैठते ही संतोष का भाव था कि वे अब अपने घर तक सकुशल पहुंच जायेंगे। उन्होंने बताया कि उनके घर वाले बहुत परेशान हैं। कई लोगों की माता-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने अपने परिजनों को सूचना दे ही है कि वे बिलासपुर से छत्तीसगढ़ शासन की व्यवस्था से अपने घरों के लिए रवाना हो गये हैं। इन यात्रियों को रास्ते के लिए भी भोजन का पैकेट दिया गया है।
इसी ट्रेन से बिलासपुर पहुंचे केरल से ही आये ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार के यात्रियों को भी उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। अभी उन्हें रैन बसेरों में ठहराया गया है, जहां उनके रहने, खाने और चिकित्सा की पूरी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
कलेक्टर डॉ. संजय अलंग व पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के मार्गदर्शन में इन मजदूरों के लिए सारी व्यवस्था की गई और उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article धारा 144 के दौरान प्रेस-मीडिया का काम बाधित न हो….. सभी जिला कलेक्टरों को जारी किया गया निर्देश….. आयुक्त जनसंपर्क ने जारी किया फरमान
Next Article सीएम बघेल के बाद विस अध्यक्ष ने किया बड़ा काम….. अपना एक माह का वेतन कोरोना पीड़ितों के किया नाम….. मुख्यमंत्री कोष में जमा कराई रकम
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा के लिए ट्रेन से हुए रवाना, कहा- ‘रेल यात्रा स्मृतियों को ताजा कर देती है’
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 6, 2025
India register a historic: एजबेस्टन में भारत की ऐतिहासिक जीत, इंग्लैंड को 336 रन से हराया — सीरीज़ 1-1 से बराबर
Cricket Grand News NATIONAL खेल July 6, 2025
Viral News: “बेटे की शिकायत पर स्कूल में घुसे परिजन, शिक्षक की कर दी जमकर धुनाई” पुलिस जांच में जुटी
Grand News VIRAL VIDEO देश July 6, 2025
Change The name of New Delhi Railway Station: “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की तैयारी? सांसद खंडेलवाल ने भेजा बड़ा प्रस्ताव, अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने की सिफारिश”
Grand News दिल्ली देश July 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?