डाॅ. रमन सिंह की सुरक्षा में कटौती के बाद…. मंत्री टीएस सिंहदेव ने दिया बड़ा बयान…. क्या कहा मंत्री सिंहदेव ने…. जानने के लिए पढ़े यह खबर….
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के स्टार प्रचारक डाॅ. रमन सिंह की सुरक्षा में कटौती के बाद भूपेश सरकार के मंत्री टीएस सिंहदेव का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह को किनारे करते हुए सीधे केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। आमतौर पर शांत स्वभाव के लिए विख्यात मंत्री टीएस सिंहदेव का यह बयान थोड़ा चैंकाने वाला है, क्योंकि सामान्यतः उनसे इस तरह की कोई अपेक्षा नहीं की जाती है।
मंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रोटेक्शन ग्रुप रिव्यूव के आदेश जारी होने के बाद कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र की मोदी सरकार से सुरक्षा में बदलाव लाना सीखा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ही सिखाया है कि विशिष्ट लोगों की सुरक्षा को कैसे कम किया जाता है। जब उन्हें लग सकता है कि कुछ लोगों को सुरक्षा की दरकार नहीं है, तो राज्य शासन को भी इस पर विचार करना जरूरी है कि किसे कितनी सुरक्षा की आवश्यकता हैं।
मंत्री टीएस सिंहदेव ने यह भी कहा कि हम केंद्र सरकार से और भी बहुत कुछ सीख ले रहे हैं। काफी कुछ सीख लिया है, जो बाकी है, उसे भी जल्द सीख जाएंगे।