24 घंटे बाद भी पुलिस नहीं लगा पाई कटी हुई उंगली का पता, धमतरी के एकलव्य मैदान में मिली थी इंसान की कटी उंगली
धमतरी के एकलव्य खेल मैदान में इंसान की कटी हुई ऊँगली मिलने से पुरे मोहल्ले में सनसनी फ़ैल गई। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहाँ अल -सुबह मैदान में खेलने गए बच्चों की नजर कटी हुई उंगली पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। वही पुलिस कटी हुई उंगली को लेकर हॉस्पिटल के छककर मार रही है, लेकिन अब तक ऊँगली किसकी है और उसके कटाने का कारण क्या इस बात का पता नहीं लगाया जा सका है।
धमतरी के सिटी कोतवाली क्षेत्र स्थित एकलव्य खेल मैदान में इंसान की कटी हुई ऊँगली मिलाने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मैदान में खेलने गए बच्चे कटी हुई उंगली को देखकर सकते में आ गए,वही देखते ही देखते वहां भीड़ लग गई। वही कोतवाली पुलिस उस कटी हुई ऊँगली को लेकर अस्पतालों के ख़ाक छान रही है, लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बावजूद अब तक कटी हुई ऊँगली किसकी है और ऊँगली के काटने का क्या करना है इस बात का पता नहीं लगा सकी है। वही धमतरी के एडिशनल एसपी मनीषा ठाकुर ने इस मामले को जल्द ही सुलझा लेने का दावा किया है।
गौरतलब है कि रात होते ही धमतरी का एकलव्य खेल मैदान नशेड़ियों का अड्डा बन जाता है। इस बात की जानकारी सभी को है, फिर भी पुलिस की पेट्रोलिंग टीम यहाँ गस्त के लिए नहीं पहुंचती। वही अब इंसान की कटी हुई उंगली मिलने से इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता की मैदान में आपराधिक घटना घटी है।