Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Health Tips : हो जाएं सतर्क बच्चों में मोटापा बन सकती है नई महामारी, यहां जानें कारण और बचाव के उपाय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsस्वास्थ्य

Health Tips : हो जाएं सतर्क बच्चों में मोटापा बन सकती है नई महामारी, यहां जानें कारण और बचाव के उपाय

GrandNews
Last updated: 2022/08/02 at 4:07 PM
GrandNews
Share
4 Min Read
SHARE

- Advertisement -

Health Tips : दुनिया भर में बच्चों में मोटापा (obesity in children)तेजी से बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर जल्द ही इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो यह महामारी का रूप ले सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, दुनिया में सिर्फ पांच वर्ष से कम उम्र के ही 3.8 करोड़ बच्चे मोटे हैं। जबकि भारत में अधिक वजन वाले 1.8 करोड़ से ज्यादा बच्चे हैं और इनकी संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। भारत (India)पहले ही वयस्कों में मोटापे को लेकर दुनिया के शीर्ष पांच देशों में शामिल है। 2016 में करीब 13.5 करोड़ भारतीय मोटापे से ग्रसित थे।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

2.7 करोड़ बच्चे हो सकते हैं मोटे-
यूनिसेफ के वर्ल्ड ओबेसिटी एटलस के अनुसार, भारत में 2030 तक 2.7 करोड़ से अधिक बच्चे मोटापे का शिकार हो सकते हैं, जिसका मतलब है कि विश्वस्तर पर हर दस में से एक बच्चा भारत से होगा। वहीं, अधिक वजन और मोटापे से होने वाला आर्थिक प्रभाव 2019 में 23 अरब डॉलर था, जिसके 2060 तक बढ़कर 479 अरब डॉलर होने की उम्मीद है।

- Advertisement -

दुनिया भर में 28 लाख मौतें-
वहीं, राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण में पाया गया कि भारत में 2015-16 में पांच साल से कम उम्र के 2.1 फीसदी बच्चे मोटापे से ग्रसित थे, जबकि 2019-21 में 3.4 फीसदी बच्चे अधिक वजन वाले पाए गए। यूनिसेफ में पोषण प्रमुख डॉ. अर्जन डी वाग्ट का कहना है कि आबादी के कारण यह संख्या देखने में कम लग सकती है, लेकिन पिछले साल दुनियाभर में मोटापे के कारण हुई बीमारियों से करीब 28 लाख लोगों ने जान गंवाई थी।

- Advertisement -

पोषण संबंधी अज्ञानता भी बड़ी वजह-
कोरोना महामारी के केवल एक साल में ही बच्चों में मोटापा दो फीसदी तक बढ़ गया। इसका कारण पूरे दिन घर में रहना है। डी वाग्ट का कहना है कि मोटापा बढ़ने का कारण कहीं न कहीं पोषण संबंधी निरक्षरता है। अगर बच्चों को संतुलित भोजन दिया जाए, जिसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन, फल और सब्जियां शामिल हों, तो यह कुपोषण और अतिपोषण दोनों को रोकेगा। लेकिन लोग नहीं जानते कि अच्छा भोजन क्या है, वे अपना पेट भरने के लिए खाते हैं।

 

also read : Health Tips : चिकनपॉक्स को मंकीपॉक्स समझने की न करें भूल, डॉक्टर्स से जानते है क्या है दोनों में फर्क, समान हैं दोनों के लक्षण

सौमिल मजूमदार( सह-संस्थापक और सीईओ, युवा खेल संगठन स्पोर्ट्ज विलेज) कहते हैं कि एक देश के रूप में हम शारीरिक फिटनेस में निवेश नहीं करते हैं। हमारे शहरों में कोई फुटपाथ नहीं है, कोई सुरक्षित साइकिल ट्रैक नहीं है। सिर्फ कुछ खेल के मैदान हैं। 2,54,000 से अधिक बच्चों पर किए सर्वेक्षण से पता चला है कि दो बच्चों में से एक का स्वस्थ बीएमआई नहीं था।

बच्चों में मोटापे का कारण-
1. बच्चे शरीरिक गतिविधियों से दूर रहते हैं।
2. देर से सोते हैं और अक्सर देर रात खाना खाते हैं।
3. ज्यादातर बच्चे जंकफूड का सेवन करते हैं।
4. अधिकतर समय फोन या कम्प्यूटर चलाने में बिताते हैं।

ऐसे करें बच्चों का मोटापे से बचाव-
मोटापे से निपटने के लिए तैयारियों के मामले में 183 देशों की सूची में भारत 99 वें स्थान पर है।
1. बच्चों को पौष्टिक और संतुलित आहार देना जरूरी है।
2. बच्चों को जंक फूड और सॉफ्ट ड्रिंक्स से दूर रखें।
3. शारीरिक गतिविधियों को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।
4. अनावश्यक चीजों के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने से रोकें।
5. बच्चों को समय पर सोने और उठने की आदत डलवाएं।
6. सकारात्मक और अच्छे रिश्ते बनाने की सीख दें।

TAGGED: Be Alert, causes of obesity in children, How to protect children from obesity, know the reason and preventive measures here, Nutritional ignorance is also a big reason, obesity can become a new epidemic in children, obesity in children
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ में मिले मंकीपॉक्स के 2 संदिग्ध मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में  Monkeypox Case : राजधानी में मंकीपॉक्स का तीसरा मामला सामने आया, नाइजीरियाई युवक में हुई संक्रमण की पुष्टि
Next Article मारा सैंडल फेंककर : पार्थ चटर्जी को वीआईपी ट्रीटमेंट मिलता देख भड़का महिला का गुस्सा मारा सैंडल फेंककर : पार्थ चटर्जी को वीआईपी ट्रीटमेंट मिलता देख भड़का महिला का गुस्सा

Latest News

CG NEWS: 553 स्कूलों का हुआ युक्तियुक्त करण: रायगढ़ जिले में शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 28, 2025
CG NEWS: आईजी डॉ. संजीव शुक्ला पहुंचे रायगढ़. सबसे पहले उन्होंने परेड की सलामी ली. उसके बाद, पुलिस को महत्वपूर्ण निर्देश दिए जाते हैं।
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 28, 2025
CG NEWS: नहित में संवाद से समाधान तक सुशासन तिहार लोगों की उम्मीदें पूरा कर रहा है-अनुज
Grand News छत्तीसगढ़ May 28, 2025
CG NEWS: रायपुर में नीट नेचर सॉल्यूशंस के सौर ऊर्जा शोरूम का भव्य उद्घाटन, विधायक अनुज शर्मा…
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 28, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?