Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: India China Border News: युद्ध हुआ तो चीन चुकाएगा बड़ी कीमत भारत के साथ होंगे बड़े देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALदेश

India China Border News: युद्ध हुआ तो चीन चुकाएगा बड़ी कीमत भारत के साथ होंगे बड़े देश

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/09/02 at 12:11 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

दिल्ली।  आक्रामकता और दुनिया को अपने क्षेत्र में मिला लेने की बेचैनी चीन को महंगी पड़ेगी। चीन जिस विस्तारवादी नीति को लेकर आगे बढ़ रहा है, वही उसके लिए बड़ी मुसीबत का कारण बन सकती है। दुनिया के बड़े देश इस बात को बखूबी समझ रहे हैं कि दुनिया में चीन इकलौता देश है, जिसे रोकना हर किसी के लिए जरूरी है।

- Advertisement -

फिर चाहे वह अमेरिका हो या ब्रिटेन, फ्रांस, आस्टे्रलिया या फिर जापान। इन देशों के साथ चीन का किसी न किसी मुद्दे पर विरोध है। ऐसे में चीन भारत के खिलाफ आक्रामकता का प्रदर्शन कर रहा है, जिसके जरिये वह नासमझी और मूर्खता के नए पैमाने गढ़ रहा है। यदि चीन ने भारत के साथ युद्ध की हिमाकत की तो यह उसके लिए किसी बुरे स्वप्न की तरह होगा जो उसकी आने वाली पीढ़ियों तक को सालता रहेगा।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

भारतीय सैनिकों ने गलवन में दिया था चीन को मुंहतोड़ जवाब: युद्ध हुआ तो दुनिया की सबसे बड़ी सेना के सामने दुनिया की सबसे पेशेवर और पराक्रमी सेना से मुकाबले की चुनौती होगी। 2017 में डोकलाम विवाद में चीन को पीछे हटना पड़ा था और ताजा मामला गलवन का है। जहां भारतीय सैनिकों ने अपने 20 शहीदों का बदला लेने के लिए 40 से ज्यादा चीनी सैनिकों को मार गिराया था। इतना बड़ा नुकसान होने के बावजूद चीन मरने वाले अपने सैनिकों की संख्या तक बताने का साहस नहीं कर सका। यह बताता है कि चीन आक्रामकता का प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन अंदर ही अंदर डरा हुआ है। वह जानता है कि युद्ध हुआ तो उसे बड़ी कीमत चुकानी होगी।

- Advertisement -

युद्ध के लिए तैयार है भारत: 1962 के युद्ध में भारत की हार को चीनी सरकार के पिट्ठू अक्सर उठाते रहे हैं। इसके जरिये वे भारत को चीन के सामने बौना करने की कोशिश में रहते हैं। हालांकि 2020 की परिस्थितियां बिलकुल विपरीत है। रणनीतिक लिहाज से भारत अब चीन का सामना करने के लिए तैयार है। उस पर एक परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र पर हमला करना चीन के लिए तेजाब में हाथ डालने जैसा होगा। भारत के समक्ष अब न हथियारों की समस्या है और न ही दुनिया के सबसे ऊंचे इलाकों में से एक में लड़ने के लिए उसके सैनिकों के पास कौशल की कमी है। भारत ने पिछले कुछ सालों में सीमावर्ती इलाकों में अपनी रणनीति को बदला है और वहां पर रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण निर्माण कार्य किए हैं। जिनमें लड़ाकू विमान उतारने के लिए हवाई पट्टियों से रणनीतिक महत्व की सड़कों का जाल बिछाने तक बहुत सी चीजें शामिल हैं।

- Advertisement -

कई देश चीन की विस्तारवादी नीति से परेशान: चीन के अपने पड़ोसी देशों से संबंध कभी भी ठीक नहीं रहे हैं। विस्तारवादी नीति के कारण भारत के साथ ही रूस, जापान, नेपाल, भूटान, वियतनाम, ताइवान, दक्षिण कोरिया, र्कििगस्तान, तजाकिस्तान, मंगोलिया सहित लगभग सभी पड़ोसी देशों के साथ चीन का सीमा विवाद है। ऐसे में रूस को छोड़कर कोई भी देश ऐसा नहीं है जो चीन को माकूल जवाब दे सके। यही कारण है कि चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। चीन को जवाब देने की ताकत किसी देश के पास है तो वो भारत ही है। यदि युद्ध हुआ तो इन देशों के पास भारत के साथ मिलकर चीन को चुनौती देने या भारत की जीत का ख्वाब देखने के अलावा कोई चारा नहीं है। चीन का मजबूत होना इन देशों के लिए मुश्किल हालात पैदा कर सकता है।

TAGGED: ग्रैंड न्यूज़, भारत चीन युद्ध, विस्तारवादी नीति
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article पुलिस विभाग में तबादले... डीजीपी ने जारी किये आदेश... पढ़िए सूची... पुलिस विभाग में तबादले… डीजीपी ने जारी किये आदेश… देखिये सूची…
Next Article शासकीय जमीन की खरीदी पर लगी रोक... नियमों में भी हुआ बदलाव... पढ़िए पूरी खबर शासकीय जमीन की खरीदी पर लगी रोक… नियमों में भी हुआ बदलाव… पढ़िए पूरी खबर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS:नंदनवन जंगल सफारी में जैव विविधता और टर्टल दिवस पर हुआ विशेष कार्यक्रम
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 25, 2025
CG NEWS:रेजांगला राज कलश यात्रा का रायगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत, वीर अहीरों की गाथा से गूंजा शहर
Grand News छत्तीसगढ़ राजनादगांव May 25, 2025
CG NEWS:ऑपरेशन सिंदूर की ताकत दिखाने वाले सेना के सम्मान में निकली सिंदूर शौर्य यात्रा
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव May 25, 2025
CG NEWS : आपरेशन सिन्दूर शौर्य संगोष्ठी एवं गौरव यात्रा का आयोजन गरियाबंद में संपन्न
Grand News May 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?