Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Lata Mangeshkar Passed Away : शांत हुई भारत की ‘सुर साम्राज्ञी’, शोक में डूबा देश, CM बघेल समेत इन दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsदेश

Lata Mangeshkar Passed Away : शांत हुई भारत की ‘सुर साम्राज्ञी’, शोक में डूबा देश, CM बघेल समेत इन दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/02/06 at 5:34 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
शांत हुई भारत की ‘सुर साम्राज्ञी’, शोक में डूबा देश, CM बघेल समेत इन दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
शांत हुई भारत की ‘सुर साम्राज्ञी’, शोक में डूबा देश, CM बघेल समेत इन दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
SHARE

शांत हुई भारत की ‘सुर साम्राज्ञी’, शोक में डूबा देश, CM बघेल समेत इन दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

Contents
2 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा निधन की खबर के बाद से ही बड़े-बड़े दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि –मुख्यमंत्री बघेल ने दी श्रद्धांजलि-  
- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

मुंबई। अपनी सुरीली आवाज से देश-दुनिया पर दशकों तक राज करने वाली सुर-साम्राज्ञी लता मंगेशकर का निधन (Lata Mangeshkar Passed Away) हो गया। ‘भारत रत्‍न’ से सम्‍मानित वेटरन गायिका ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। वह 92 वर्ष की थीं। ‘भारत की नाइटिंगेल’ के नाम से दुनियाभर में मशहूर लता मंगेशकर ने करीब पांच दशक तक हिंदी सिनेमा में फीमेल प्‍लेबैक सिंगिंग में एकछत्र राज किया।

- Advertisement -

 

भारतीय सिनेमा की बेहतरीन गायिकाओं में शुमार लता मंगेशकर ने 1942 में महज 13 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई भारतीय भाषाओं में अब तक 30 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। लता को भारत की ‘सुर साम्राज्ञी’ के नाम से जाना जाता है। उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी नवाजा जा चुका है। इसके अलावा उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

 

2 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा

 

लता मंगेशकर के निधन पर केंद्र ने 2 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। एन संथानम ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि गायिका कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। कोरोना का इलाज किया गया था, लेकिन कोरोना के कारण हुईं समस्याओं की वजह से उनका निधन हो गया। सुबह 8.12 बजे लता मंगेशकर ने आखिरी सांस ली। अब उनके पार्थिव शरीर को शिवाजी पार्क ले जाने की व्यवस्था की जा रही है।

 

निधन की खबर के बाद से ही बड़े-बड़े दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि –

 

 

मुख्यमंत्री बघेल ने दी श्रद्धांजलि-  

 

स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई है। तीस से भी ज्यादा भाषाओं में अपने गायन से उन्होंने विश्व भर में सुरों को दर्ज कराया है। भारत ने आज रत्न खोया है। ईश्वर उनके परिवारजनों और चाहने वालों को संबल दें। ॐ शांति:

स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई है।

तीस से भी ज्यादा भाषाओं में अपने गायन से उन्होंने विश्व भर में सुरों को दर्ज कराया है।

भारत ने आज रत्न खोया है।

ईश्वर उनके परिवारजनों और चाहने वालों को संबल दें। ॐ शांति:

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 6, 2022

 

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा, भारत रत्न, लता-जी की उपलब्धियां अतुलनीय रहेंगी।

 

Lata-ji’s demise is heart-breaking for me, as it is for millions the world over. In her vast range of songs, rendering the essence and beauty of India, generations found expression of their inner-most emotions. A Bharat Ratna, Lata-ji’s accomplishments will remain incomparable. pic.twitter.com/rUNQq1RnAp

— President of India (@rashtrapatibhvn) February 6, 2022

 

बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गोवा चुनाव प्रचार छोड़कर आज सुबह ही ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने कहा, लता दीदी का जाना अपूरणीय क्षति है।

 

30 हजार से अधिक गाने गाकर उनकी आवाज ने संगीत की दुनिया को सुरों से नवाजा है। लता दीदी बेहद ही शांत स्वभाव और प्रतिभा की धनी थी।

— Nitin Gadkari (मोदी का परिवार) (@nitin_gadkari) February 6, 2022

 

संजय राउत ने दी श्रद्धांजलि 

 

लता मंगेशकर अमर आहेत..

— Sanjay Raut (@rautsanjay61) February 6, 2022

 

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि

 

स्वर कोकिला, 'भारत रत्न' आदरणीया लता मंगेशकर जी का निधन अत्यंत दुःखद और कला जगत की अपूरणीय क्षति है।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व उनके असंख्य प्रशंसकों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति!

— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) February 6, 2022

 

 

 

 

 

 

 

 

TAGGED: #latamangeshkar, lata mangeshkar ka nidhan, Lata Mangeshkar passes away, लता मंगेशकर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article राज्यसभा सांसद भी रहीं 'लता दीदी', पर ना कभी लिया वेतन BIG BREAKING : स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन, PM मोदी ने जताया दुःख 
Next Article भारत रत्न लता जी के निधन पर CMD होरा ने व्यक्त किया शोक A TRIBUTE : हमेशा के लिए खामोश हो गईं स्वर साम्राज्ञी, पीछे छोड़ चली सुरों का साम्राज्य
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Bhanupratappur : सनातन समाज के अध्यक्ष बने गौरव चोपड़ा, समाज के विभिन्न सदस्यों को मिली जिम्मेदारी
Bhanupratappur : सनातन समाज के अध्यक्ष बने गौरव चोपड़ा, समाज के विभिन्न सदस्यों को मिली जिम्मेदारी
भानुप्रतापपुर May 18, 2025
IPL 2025 KKR vs RCB : बारिश की भेंट चढ़ा कोलकाता-बेंगलुरु का मुकाबला; प्लेऑफ से बाहर हुई KKR 
IPL 2025 KKR vs RCB : बारिश की भेंट चढ़ा कोलकाता-बेंगलुरु का मुकाबला; प्लेऑफ से बाहर हुई KKR 
Cricket खेल May 18, 2025
CG POLICE TRANSFER: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल; SI-ASI और हेड कांस्टेबल समेत 34 पुलिसकर्मियों का तबादला 
CG POLICE TRANSFER: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल; SI-ASI और हेड कांस्टेबल समेत 34 पुलिसकर्मियों का तबादला 
Breaking News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 18, 2025
CG ACCIDNT : ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
CG ACCIDNT : ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?