Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: PM Modi in Japan: टोक्यो में भारतीय प्रवासियों से बोले पीएम मोदी- भारत और जापान का रिश्ता है बुद्ध, ज्ञान और ध्यान का
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONAL

PM Modi in Japan: टोक्यो में भारतीय प्रवासियों से बोले पीएम मोदी- भारत और जापान का रिश्ता है बुद्ध, ज्ञान और ध्यान का

Desk
Last updated: 2022/05/23 at 1:07 PM
Desk
Share
4 Min Read
SHARE

- Advertisement -

एएनआइ। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर जापान पहुंचे हुए हैं। सोमवार को पीएम मोदी टोक्यो के होटल न्यू ओटानी में भारत के प्रवासी भारतीयों से बातचीत करने पहुंचे, जहां भारतीय प्रवासियों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो में भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत करते हुए कहा, भारत और जापान स्वाभाविक भागीदार हैं। भारत की विकास यात्रा में जापान की अहम भूमिका रही है। जापान के साथ हमारे संबंध घनिष्ठता, आध्यात्मिकता, सहयोग और अपनेपन के हैं।’

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा-

- Advertisement -

टोक्यो में दोनों देशों के आपसी संबंध पर पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं जब भी जापान आता हूं तो मुझे यहां के लोगों का बेहद प्यार मिलता है। आप में से कुछ लोग जापान में वर्षों से रह रहे हैं और इस देश की संस्कृति को अपनाया है। फिर भी, भारतीय संस्कृति और भाषा के प्रति समर्पण लगातार बढ़ रहा है। जापान से हमारा रिश्ता सामर्थ्य का है, सम्मान का है, विश्व के लिए साझे संकल्प का है। जापान से हमारा रिश्ता बुद्ध का है, बौद्ध का है, ज्ञान का है, ध्यान का है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘स्वामी विवेकानंद जब अपने ऐतिहासिक संबोधन के लिए शिकागो जा रहे थे, तो उससे पहले वो जापान भी आए थे। जापान ने उनके मन-मस्तिष्क पर एक गहरा प्रभाव छोड़ा था।’

- Advertisement -

पीएम मोदी ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत की आशा बहनों को डायरेक्टर जनरल्स- ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड से सम्मानित किया है। भारत की लाखों आशा बहनें, मैटेरनल केयर से लेकर वैक्सीनेशन तक, पोषण से लेकर स्वच्छता तक, देश के स्वास्थ्य अभियान को गति दे रही हैं। जलवायु परिवर्तन आज विश्व के सामने एक महत्वपूर्ण संकट बन गया है। हमने भारत में इसके स्थाई समाधान के लिए आगे बढ़कर काम किया है। भारत ने 2070 तक नेट जीरो के लिए प्रतिबद्धता जताई है। हमने इंटरनेशनल सोलर अलायंस जैसे वैश्विक पहल का भी नेतृत्व किया। आज दुनिया उस गति और पैमाने को महसूस कर रही है जिस पर भारत अपने बुनियादी ढांचे और क्षमता निर्माण को बढ़ा रहा है। जापान हमारी इस क्षमता के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भागीदार है।

साथ ही पीएम मोदी ने भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर भी बात की उन्होंने कहा कि भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा दिया जा रहा है,  जिसके लिए ग्रीन हाइड्रोजन का हाइड्रोकार्बन का विकल्प बनाने के लिए विशेष मिशन शुरू किया गया है।’

प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी का ये अमृत काल भारत की समृद्धि का, भारत की संपन्नता का एक बुलंद इतिहास लिखने वाला है। मुझे जो संस्कार मिले हैं, जिन-जिन लोगों ने मुझे गढ़ा है उसके कारण मेरी भी एक आदत बन गई है। मुझे मक्खन पर लकीर करने में मजा नहीं आता है, मैं पत्थर पर लकीर करता हूं। आपने अपनी स्किल्स से, अपने टैलेंट से अपनी एंटरप्रेन्योरशिप से जापान की इस महान धरती को मंत्रमुग्ध किया है। भारतीयता के रंगों और भारत की संभावनाओं से भी आपको जापान को लगातार परिचित कराना है। मुझे विश्वास है कि आपके सार्थक प्रयासों से भारत-जापान की दोस्ती को नई बुलंदी मिले।

TAGGED: Breaking news in hindi, Japan, japan pm modi, live news in hindi, modi biden meeting in japan, modi in japan, modi with japan pm, pm modi arrives in japan, pm modi in japan, pm modi in japan airport, pm modi in japan quad summit, pm modi in tokyo, pm modi japan visit, pm modi japan visit latest update, pm modi japan visit news, pm modi japan visit schedule, pm modi on japan visit, pm modi's busy japan visit: in 40 hours, quad summit in japan, wion in japan
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG ACCIDENT NEWS : खराब रस्ते में अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार बस, 12 यात्री घायल  CG ACCIDENT NEWS : खराब रास्ते में अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार बस, 12 यात्री घायल 
Next Article VIDEO : जब 10वी की छात्रा ने मुख्यमंत्री बघेल से पूछा - क्या मैं भी CM बन सकती हूँ, जानिये सीएम ने क्या कहा ?, देखें वीडियो VIDEO : जब 10वी की छात्रा ने मुख्यमंत्री बघेल से पूछा – क्या मैं भी CM बन सकती हूँ, जानिये सीएम ने क्या कहा ?, देखें वीडियो
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG BREAKING : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 13 हाइवा जब्त
CG BREAKING : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 13 हाइवा जब्त
Breaking News छत्तीसगढ़ दुर्ग May 13, 2025
Bastar : हिमांशु ने बढ़ाया बस्तर का मान, राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
Bastar : हिमांशु ने बढ़ाया बस्तर का मान, राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
छत्तीसगढ़ बस्तर May 13, 2025
Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी, सुशासन तिहार में युवा को मिली नौकरी
Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी, सुशासन तिहार में मिली नौकरी
छत्तीसगढ़ May 13, 2025
14 Naxalites surrendered in CG : लाल आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
14 Naxalites surrendered in CG : लाल आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Breaking News छत्तीसगढ़ सुकमा May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?