Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Recipe Tips : शाम के नाश्ते में ट्राई करें क्रंची चटपटी चाइनीज भेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsलाइफस्टाइल

Recipe Tips : शाम के नाश्ते में ट्राई करें क्रंची चटपटी चाइनीज भेल

GrandNews
Last updated: 2022/05/13 at 8:34 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

- Advertisement -

Recipe Tips : शाम की भूख को मिटाने के लिए अगर आप भी चाय (tea)के साथ कोई चटपटा स्नैक्स (Snacks)तलाश रहे हैं तो आपकी तलाश खत्म हो चुकी है। जी हां आज की रेसिपी में आपको बताते हैं कैसे क्रंची चटपटे चाइनीज भेल (Chinese bhel)बनाई जाती है। इस चाइनीज डिश(chinese dish) में लगा पारंपरिक भेल का ट्विस्ट न सिर्फ़ बच्चों को पसंद आएगा, बल्कि घर के बाकी सदस्य भी इसका स्वाद (Taste)चखने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। तो देर किस बात की आइए जानते हैं कैसे बनाई जाती है यह टेस्टी रेसिपी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

सबसे पहले जान लेते हैं चाइनीज भेल बनाने के लिए सामग्री
-नूडल्स- 1 कटोरी
-शिमला मिर्च – ½ बारीक कटी हुई
-गाजर- 1 बारीक कटा हुआ
-प्याज- 1 लच्छे में कटा हुआ
-लहसुन- 3-4 कली (बारीक़ कटा हुआ)
-सोय सॉस- 1½ टीस्पून
-पत्ता गोभी- 1 कप
-शेजवान चटनी- 1 टेबल स्पून
-टोमेटो सॉस- 1 टेबल स्पून
-विनेगर- ½ टीस्पून
-काली मिर्च पाउडर- ¼ टीस्पून
-रिफाइंड ऑयल- तलने के लिए
-नमक- स्वादानुसार

- Advertisement -

also read : Recipe Tips : बच्चों के हेल्थ के साथ ही साथ रखें टेस्ट का भी ध्यान, जानें ये आसान रेसिपी

- Advertisement -

अब जानते हैं क्रंची चाइनीज भेल बनाने का तरीका
क्रंची चाइनीज भेल बनाने के लिए सबसे पहले एक खुले बड़े बर्तन में रिफाइंड की कुछ बूंदें डालकर पानी उबाल लें। जब पानी उबल जाए, तो उसमें थोड़ा सा नमक और नूडल्स डालकर 5-7 मिनट तक उबालें। इसके बाद नूडल्स से पानी निकालकर इसे एक बार ठंडे पानी से धो लें। कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें नूडल्स को कुरकुरा होने तक मध्यम आंच पर तल लें।

अब एक दूसरे पैन में 2 टेबल स्पून रिफाइंड ऑयल डालकर गर्म कर लें। तेल गर्म होने पर उसमें लहसुन डालकर 1-2 मिनट भूनने के बाद सारी सब्जियां डालकर 5 मिनट तक फ्राई करें। अब इसमें सोया सॉस, टोमेटो सॉस और शेजवान चटनी डालकर अच्छी तरह मिलाकर गैस बंद कर दें। सब्जियों वाले इस मिश्रण को फ्राइड नूडल्स में डालकर अच्छी तरह मिला लें। आपकी क्रंची चाइनीज भेल बनकर तैयार है। शाम की चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए ये चटपटा स्नैक्स गर्मागर्म सर्व करें।

 

TAGGED: bhel, bhel recipe, chineese bhel, chinese bhel, chinese bhel chutney, chinese bhel easy recipe, chinese bhel in home, chinese bhel ki chatni, chinese bhel mumbai street food, chinese bhel mumbai style, chinese bhel puri, chinese bhel recipe, chinese bhel recipe in gujarati, chinese bhel recipe in hindi, chinese bhel recipe video, chinese bhel street food, chinese food, how to make chinese bhel, indo chinese recipes, Recipe Tips, street style chineese bhel, street style chinese bhel
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Bollywood News :अर्जुन कपूर इन दिनों कर रहे मलाइका को बेहद याद, सोशल मिडिया में लिखी ये बात
Next Article 2022 Mahindra Scorpio का नया टीजर जारी, दिखने में बहुत जोरदार है SUV की नई जनरेशन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह?
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह? पढ़िए पूरी खबर
कांकेर छत्तीसगढ़ राजनीति May 14, 2025
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 माओवादियों को मार गिराया, 2025 में अबतक 174 हार्डकोर नक्सली ढेर  
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 खूंखार माओवादियों को मार गिराया, सभी की हुई शिनाख्त, 2025 में अब तक 174 नक्सली ढेर
Breaking News छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
छत्तीसगढ़ May 14, 2025
CGNEWS:मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से तीर्थयात्री हुए रवाना
Grand News छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?