Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: S-400 Missile System : एस 400 डील पर क्यों झुक गया अमेरिका, भारत को खरीदने की इजाज़त क्यों? जानें चीन का क्या है ऐंगल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदेश

S-400 Missile System : एस 400 डील पर क्यों झुक गया अमेरिका, भारत को खरीदने की इजाज़त क्यों? जानें चीन का क्या है ऐंगल

GrandNews
Last updated: 2022/07/22 at 4:29 PM
GrandNews
Share
5 Min Read
SHARE

S-400 Missile System : रूस से एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम (S-400 Missile Defense System)खरीदने की भारत की कोशिशों का शुरुआती दौर में अमेरिका ने विरोध किया था। अब उसने ही संसद में बिल पास कर उसे CAATSA (काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सेंक्शन्स एक्ट) से छूट दी है। अमेरिका का यह फैसला ऐसे वक्त में आया है, जब भारत की ओर से यूक्रेन युद्ध (Ukraine war)को लेकर भी रूस के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की गई है। एक तरफ भारत ने एस-400 डील से कदम पीछे नहीं हटाए और दूसरी तरफ यूक्रेन युद्ध पर रूस को मूक समर्थन भी दिया। ऐसे में अमेरिका की भारत को लेकर इस मेहरबानी की वजह क्या है? यह समझने की जरूरत है।

- Advertisement -
Ad image

संसद से पारित इस बिल पर अभी राष्ट्रपति जो बाइडेन के हस्ताक्षर बाकी हैं, जो अब औपचारिकता भर है। यह बिल भारत को विशेष रूप से रूस से S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदने के लिए प्रतिबंधों से राहत देता है। भारत ने इस डिफेंस सिस्टम को 2018 में रूस से पांच अरब अमेरिकी डॉलर में ख़रीदा था। उस दौरान अमेरिका की ओर से तीखे बयान आए थे और डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रतिबंध तक की बात कही गई थी। लेकिन अब उसका रुख एकदम अलग है और उलटे संसद से बिल पास कर वह राहत देने जा रहा है। यही नहीं दिलचस्प बात यह है कि इसी S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खरीदने की कोशिश करने पर उसने तुर्की पर बैन लगा दिया था।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

also read : Mahasamund News : यात्री से भरी बस को हाईवा ने पीछे से ठोका, 7 लोग हुए घायल

भारत और अमेरिका के मामलों को समझने वाले एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह एक कूटनीतिक से ज्यादा रणनीतिक कदम है। दरअसल रूस को रोकने में भले ही भारत ने अमेरिका साथ नहीं दिया है, लेकिन हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के साथ शक्ति संतुलन में भारत का अहम रोल हो सकता है। ऐसे में अमेरिका भारत जैसे अहम साझीदार को खोकर इस इलाके में अकेला नहीं पड़ना चाहता। खासतौर पर पाकिस्तान का झुकाव तेजी से चीन की ओर बढ़ा है। ऐसे में अफगानिस्तान का मसला हो या फिर चीन के मुकाबले शक्ति संतुलन स्थापित करने की कोशिश हो, उसे भारत की सख्त जरूरत है। यही वजह है कि तुर्की जैसा रवैया उसने भारत के साथ नहीं दिखाया और नरम पड़ गया।

भारत को राहत तो फिर तुर्की से अमेरिका को क्या दिक्कत?

दरअसल तुर्की के साथ अमेरिका के रिश्ते बेहद जटिल हैं। एक तरफ तुर्की नाटो संगठन का सदस्य है, जो यूक्रेन को मदद कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ रूस से भी उसके अच्छे संबंध हैं और इसी का फायदा उठाते हुए उसने हाल ही में यूक्रेन और रूस के बीच एक समझौता कराया है। इस समझौते के बाद यूक्रेन की ओर से गेहूं का निर्यात करना आसान हो जाएगा। ऐसे में अमेरिका ने उस पर इसलिए बैन लगाए ताकि उससे मिली रक्षा तकनीकों को वह रूस को ट्रांसफर न कर सके। कहा जा रहा है कि अमेरिका को आशंका थी कि एफ-35 फाइटर जेट्स में इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक से छेड़छाड़ की जाएगी या शायद एस 400 डिफेंस सिस्टम के ज़रिये इसे डिकोड कर लिया जाएगा।

क्यों चीन समेत तमाम देश S-400 खरीदना चाहते हैं

रूस के बनाए S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम को सुरक्षा के लिहाज से बहुत कारगर माना जाता है। यह मिसाइल हमलों को रोकने का अब तक का सबसे अडवांस सिस्टम है। यह एक मोबाइल सिस्टम है यानी सड़क के ज़रिए इसे लाया-ले जाया सकता है। इसकी मोबिलिटी इतनी आसान है कि चंद मिनटों में ही इसे तैनात किया जा सकता है।

TAGGED: CAATSA, S-400 Missile Defense System, S-400 Missile System, ukraine war, Why did America lean on the S-400 deal, why was it allowed to buy India? Know what is the angle of China
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article जिला अस्पताल में 11 डॉक्टरों की ड्यूटी लेकिन 1 ही रहे उपस्थित, 21 स्टाफ को नोटिस जारी…
Next Article Breaking News : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनप्रतिनिधि और किसानों की मांग पर गंगरेल बांध से सिंचाई के लिए पानी छोड़ने के दिए निर्देश

Latest News

CG NEWS: 5 करोड़ 70 लाख रूपये के विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत, एमआईसी की बैठक में लिया गया निर्णय
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 6, 2025
RAIPUR BREAKING: इमली के पेड़ से लटकी मिली नाबालिग की लाश, इलाके में फैली सनसनी
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
CG NEWS: बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे जिपं सदस्य संजय नेताम की तबीयत बिगड़ी,तीसरे दिन हालत बिगड़ने पर एंबुलेंस से मैनपुर अस्पताल ले जाया गया,
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 6, 2025
CG NEWS: खाद्य सुरक्षा विभाग ने सारंगढ़ में मेडिकल स्टोर्स पर की छापेमारी, नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?