बिलासपुर- बरसात में कोनी के बिलासा ताल और वसुंधरा उद्यान और निखर आया है। चारों ओर बिखरी हरियाली और उसके बीच बना ताल उसकी शोभा को और बढ़ा रहा है। चारों ओर बने पगोड़े में बैठे पर्यटक मनोरम दृश्य का आनंद ले रहे हैं। इसे सन 2010 में एसईसीएल के सामाजिक दायित्व मद से बनाया गया था। यहां बच्चों के खेलने के लिए एक मैदान भी है। जहां झूले भी लगे हुए हैं। यह लोगों के मनोरंजन के लिए बनाया गया गार्डन है। जहां बड़ी संख्या में खासकर छुट्टियों के दिन लोग परिवार सहित यहां आनंद मनाने के लिए आते हैं।
Advertisements
Advertisements