रायपुर। प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में ड्यूटी के दौरान एक महिला सफाई कर्मी की मौत हो गई है। महिला सफाईकर्मी की अस्पताल की चैथी मंजिल पर चक्कर आने से मौत होना बताया जा रहा है। परिजनों ने इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों के आरोप के मुताबिक लॉक डाउन के दौरान महिला सफाईकर्मी को जबरन ड्यूटी पर बुलाया जा रहा था। महिला की मौत के बाद ठेका कंपनी के खिलाफ कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। अस्पताल में ठेका कर्मचारी जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
Advertisements
Advertisements