रायपुर। छग विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत आज दिवंगत पूर्व महापौर संतोष अग्रवाल के घर पहुंचे। निवास पहुंचकर डाॅ. महंत ने दिवंगत अग्रवाल को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। डॉ महंत के साथ छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, पूर्व विधायक राजकमल सिंघानिया, वारिश कांग्रेसी सुभाष धुप्पड़ मौजूद थे।
डॉ महंत ने स्वर्गीय संतोष अग्रवाल के शोक संतप्त परिजन से भेंट करते हुए कहा कि, वे एक सच्चे जनसेवक के रूप में हमेशा याद किये जायेंगे, वे राजनीति में रहते हुए एक अच्छे समाज सेवक भी थे, उनके द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्यो से वे अपनी अमिट छाप छोड़ गए हैं। ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें, परिजनों को शक्ति प्रदान करें।
Advertisements
Advertisements