कांकेर। नक्सलियों के शहरी नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी कांकेर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पूर्व में सात लोगों की गिरफ्तारी के बाद आज एक और मददगार को पुलिस ने धर दबोचा है। नक्सलियों की डिमांड को पूरा करने के लिए तत्काल तैयार रहने वालों का एक पूरा कुनबा काम कर रहा था, जिसे तोड़ने में पुलिस लगातार जुटी हुई थी।
कांकेर पुलिस को पहली सफलता दो लोगों की गिरफ्तारी के साथ मिली, इसके बाद पांच और मददगारों को गिरफ्तार करने के बाद आज आठवें आरोपी को दबोचा गया है। गिरफ्त में आया टोनी भदौरिया सालों से नक्सलियों को उनकी जरूरत और डिमांड पर सामान सप्लाई किया करता था। वहीं पुलिस और भी आरोपियों की तलाश में हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले और भी लोग शामिल हैं, जो फरार बताये जा रहे हैं। फरार आरोपियों की तलाश में एसआईटी जुटी हुई है।
नक्सलियों के शहरी नेटवर्क का एक और सूत्रधार गिरफ्तार.. कांकेर पुलिस को मिली सफलता बड़ी सफलता….. पूर्व में सात हो चुके हैं गिरफ्तार
Leave a comment