बलरामपुर। जिले के सामरी थाना में पदस्थ आरक्षक ने खुद को गोली मार ली है। ड्यूटी पर तैनात आरक्षक महेश सिंह ने खुद पर अपनी रायफल से गोली दाग ली है, उसे गंभीर स्थिति में अंबिकापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
खुद पर गोली चलाने के पीछे कारण क्या है, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। उसकी हालत काफी ज्यादा गंभीर बनी हुई है।
Advertisements
Advertisements