Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: POLITICS : विष्णुदेव के प्रदेशाध्यक्ष बनते ही नई कार्यकारिणी के लिए शुरू हुई मशक्कत…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsराजनीति

POLITICS : विष्णुदेव के प्रदेशाध्यक्ष बनते ही नई कार्यकारिणी के लिए शुरू हुई मशक्कत…

Desk
Last updated: 2020/06/04 at 6:31 AM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। प्रदेश में भूपेश सरकार को 15 माह बीत चुके हैं, यानी विपक्ष की भूमिका में भाजपा को भी इतना ही समय हो चुका है, पर इस दरम्यान प्रदेश भाजपा विपक्ष में होने तक का अहसास नहीं करा पाई है। उल्टे छग में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिस बुरी तरह पटखनी दी, एकमात्र लोकसभा चुनाव में सफलता को किनारे रख दें, तो शेष चुनावी समर में कांग्रेस का दिग्विजय रथ पूरे वेग के साथ दौड़ता नजर आया है।

बीते 15 महीनों के कार्यकाल में पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने अपनी कार्यकारिणी भी नहीं बनाई थी। इस बीच केवल 18 जिलों के अध्यक्षों की नियुक्ति मात्र ही हो पाई, वह भी विवादास्पद ही रहा। अब विष्णुदेव साय के कमान संभालने के साथ ही नई कार्यकारिणी को लेकर मशक्कत शुरू हो गई है। संगठन के लोगों के साथ ही राजनीतिक पंडितों का मानना है कि प्रदेश में भाजपा को यदि अपने अस्तित्व का अहसास दिलाना है, तो इसके लिए सबसे पहले नए चेहरों को लेकर कार्यकारिणी का गठन करने की जरूरत है।

- Advertisement -
Ad image

प्रदेश के मुखिया यानी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जितने संवेदनशील माने जाते हैं, उनकी कार्य की शैली उतनी ही ज्यादा आक्रामक है। उनके इस तेवर के मुकाबले प्रदेश भाजपा में केवल पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर और बृजमोहन अग्रवाल ही खरे उतरते हैं। अपनी आक्रामक शैली के बूते ही उन्होंने भाजपा को 15 साल बाद ही सही पर सत्ता से बाहर किया, ऐसे में जरूरी है कि भाजपा भी उनकी शैली के मुकाबले वाले चेहरों के साथ संगठन का विस्तार करे। बहरहाल नए प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय की मंशा क्या है, शेष बातें इस पर निर्भर करेंगी।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article शमास सिद्दीक़ी ने यौन शोषण के आरोपों पर दी सफ़ाई, उत्तराखंड हाई कोर्ट में है केस
Next Article भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्चुअल शिखर सम्मलेन में पीएम मोदी बोले- ऑस्ट्रेलिया से हमारा संबंध मजबूत और भविष्य उज्ज्वल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : मुख्य सचिव अमिताभ जैन के एक्सटेंशन का आदेश जारी
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 30, 2025
Accident News : तेज रफ्तार टक्कर में बोलेरो पलटी, महिला की मौत, 8 गंभीर घायल — पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू ने दिखाया मानवता का परिचय
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 30, 2025
CG NEWS: शाला प्रवेशउत्सव मे शामिल हुए विधायक अनुज, विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले नन्हे मुन्ने बच्चे आने वाले कल का भविष्य हैं-अनुज
Grand News छत्तीसगढ़ June 30, 2025
Rashmika Mandanna: पुष्पा गर्ल रश्मिका मंदाना ने किया डिजिटल डेब्यू, कहा- अब दिखेगा मेरा रियल अवतार
bollywood Grand News मनोरंजन June 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?