रायपुर। अखिल भारतीय सर्व ब्राम्हण एकता परिषद ने छत्तीसगढ़ महिला इकाई का गठन किया है। रीता पाण्डेय को महिला इकाई का पहला प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कुम्हारी की रहने वाली रीता पाण्डेय वरिष्ठ समाजसेवी होने के साथ ही पालक शिक्षक समिति उ.का. स्कूल की अध्यक्ष भी हैं।
यह नियुक्ति परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अनिल तिवारी ने राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सुधा भारद्वाज की सहमति से परिषद के राष्ट्रीय सचिव पंडित नरेंद्र शर्मा ग्वालियर एवं मध्य प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुभाष जोशी की अनुशंसा पर की है।