Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अमेरिका के बाद ब्रिटेन में प्रदर्शनकारियों ने की महात्मा गांधी की प्रतिमा से छेड़छाड़, लिखा ‘रेसिस्ट’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand News

अमेरिका के बाद ब्रिटेन में प्रदर्शनकारियों ने की महात्मा गांधी की प्रतिमा से छेड़छाड़, लिखा ‘रेसिस्ट’

Poonam Shukla
Last updated: 2020/06/09 at 11:11 AM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन में प्रदर्शनकारियों ने महात्मा गांधी की पार्लियामेंट स्क्वॉयर में स्थित प्रतिमा के आस-पास रंगभेदी संदेश लिए पोस्टर चिपका दिए और प्रतिमा के चबूतरे पर रेसिस्ट (नस्लभेदी) लिख दिया।

साल 2015 में स्थापित की गई महात्मा गांधी की यह प्रतिमा पार्लियामेंट स्क्वायर में मौजूद प्रमुख ब्रिटिश, राष्ट्रमंडल और विदेशी राजनीतिक हस्तियों जैसे अब्राहम लिंकन, नेल्सन मंडेला और विंस्टन चर्चिल जैसे लोगों की 12 प्रतिमाओं में से एक है। प्रदर्शनकारियों ने चर्चिल की प्रतिमा को भी निशाना बनाया और उनकी प्रतिमा के नीचे ‘नस्लभेदी थे’ लिख दिया।

- Advertisement -
Ad image

बता दें कि इससे पहले अमेरिका में अफ्रीकी मूल के नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों ने राजधानी वॉशिंगटन डीसी में महात्‍मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया था। इस घटना के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को ढक दिया गया। हालांकि अमेरिका ने इस मामले में भारत से खेद जताते हुए माफी भी मांगी।

- Advertisement -

अमेरिकी सरकार की तरफ से राजदूत केन जस्टर ने भारत से मांफी मांगते हुए कहा कि महात्मा गांधी की मूर्ति के साथ हुए व्यवहार के लिए हमें बहुत दुख है। कृपया हमारी माफी को स्वीकार करें।

- Advertisement -

इधर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि महात्मा गांधी की मूर्ति को अज्ञात लोगों द्वारा विरूपित किया जाना अपमानजनक है। दरअसल, कुछ दिनों पहले अमेरिका में अफ्रीकी-अमेरिकन अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद हिंसक प्रदर्शन हुए। इसी दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर स्प्रे पेंटिंग करके उसे नुकसान पहुंचाया। यह घटना वॉशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास के बाहर दो जून और तीन जून की मध्यरात्रि को हुई थी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : सीएम के बाद डीजीपी ने भी दिखाई सख्ती… आईजी व एसपी को नियंत्रण रखने निर्देश
Next Article पीएनबी घोटाला : सरकार को मिली बड़ी सफलता, अदालत ने नीरव मोदी की परिसंपत्तियां कुर्क करने की दी अनुमति..
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

RBI: केशवन रामचंद्रन बने आरबीआई के नए कार्यकारी निदेशक
देश July 1, 2025
CG News : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला : सरकारी कर्मचारियों पर शेयर बाजार और क्रिप्टो में निवेश पर बैन, राजपत्र जारी
Grand News छत्तीसगढ़ July 1, 2025
CG NEWS: NH-30 में माजदा वाहन और बाइक में जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार की मौके पर मौत
कोंडागांव छत्तीसगढ़ दुर्घटना July 1, 2025
CG NEWS : सांसद विजय बघेल के अतिथ्य में सेजेस जंजगिरी दुर्ग में प्रवेश उत्सव संपन्न
BHILAI छत्तीसगढ़ दुर्ग July 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?