Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पीएनबी घोटाला : सरकार को मिली बड़ी सफलता, अदालत ने नीरव मोदी की परिसंपत्तियां कुर्क करने की दी अनुमति..
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमGrand Newsअर्थव्यवस्था

पीएनबी घोटाला : सरकार को मिली बड़ी सफलता, अदालत ने नीरव मोदी की परिसंपत्तियां कुर्क करने की दी अनुमति..

Poonam Shukla
Last updated: 2020/06/09 at 11:25 AM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

मुंबई। भगोड़े आर्थिक अपराधी अधिनियम (एफईओए) के तहत कुर्की का पहला आदेश सुनाते हुए महाराष्ट्र की एक विशेष अदालत ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाला मामले में फरार हीरा कारोबारी नीरव मोदी की परिसंपत्तियों को कुर्क करने की सोमवार को अनुमति दे दी।

विशेष अदालत के न्यायाधीश वी.सी.बारडे ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को मोदी की उन परिसंपत्तियों को कुर्क करने के आदेश दिए हैं, जो पीएनबी के पास गिरवी नहीं हैं। इसके लिए अदालत ने निदेशालय को एक माह का वक्त दिया है। एफईओए के प्रभाव में आने के दो साल बाद यह देशभर में पहला ऐसा मामला है, जब इस कानून के तहत किसी की संपत्ति की कुर्की का आदेश दिया गया है।

- Advertisement -
Ad image

इस आदेश के बाद केंद्र सरकार एफईओए की धारा 12(2) और आठ के तहत इन परिसंपत्तियों को कुर्क कर सकती है। शारदुल अमरचंद मंगलदास विधि फर्म से जुड़े वरिष्ठ अधिवक्ता नितेश जैन इस मामले में पीएनबी की ओर से पेश हुए। उन्होंने कहा कि अदालत ने केवल उन्हीं संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया है जो बैंक के पास गिरवी नहीं रखी गई हैं। हालांकि विशेष अदालत ने निदेशालय को मोदी के मालिकाना हक वाली और आयकर विभाग द्वारा जब्त की गई पेंटिंग को कुर्क करने की अनुमति नहीं दी।

- Advertisement -

बता दें कि बंबई उच्च न्यायालय पहले ही इन्हें नीलाम कर धन जमा करने का आदेश दे चुका है। फिलहाल इससे मिलने वाली राशि को वितरित नहीं किया जाएगा। विशेष अदालत ने कहा कि ईडी के पास छूट है कि वह आयकर विभाग के नियंत्रण वाली पेंटिंग हासिल करने के लिए कानूनी उपाय करे।

- Advertisement -

ज्ञात हो कि नीरव मोदी (49) वर्तमान में ब्रिटेन की जेल में बंद हैं। मोदी को वहां मार्च 2019 में लंदन में गिरफ्तार किया गया था। भारत उनके खिलाफ वहां की अदालत में प्रत्यपर्ण की कानूनी लड़ाई लड़ रहा है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article अमेरिका के बाद ब्रिटेन में प्रदर्शनकारियों ने की महात्मा गांधी की प्रतिमा से छेड़छाड़, लिखा ‘रेसिस्ट’
Next Article बड़ी खबर : बस्तर में नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, कई बड़ी घटनाओं को दे चुके हैं अंजाम
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Road Accident: अभनपुर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण गंभीर घायल, रायपुर रेफर
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना June 24, 2025
CG News : भटगांव में प्रतीक शर्मा द्वारा बाउंड्री वॉल तोड़कर अतिक्रमण का प्रयास, बढ़ती ज़मीन कब्जा प्रवृत्ति चिंता का विषय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 24, 2025
CG News : अभनपुर पुस्तकालय की अव्यवस्था पर ग्रैंड न्यूज की खबर का बड़ा असर, प्रशासन ने सुधारी व्यवस्था
Grand News छत्तीसगढ़ June 24, 2025
CG NEWS: भीगती रही बारिश, नहीं भीगा उत्साह: अमलीपदर में रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर ऐतिहासिक रैली
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?