Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दिन भर की 10 बड़ी खबरे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

दिन भर की 10 बड़ी खबरे

Poonam Shukla
Last updated: 2020/06/11 at 4:58 PM
Poonam Shukla
Share
6 Min Read
SHARE
  1. बड़ी खबर- मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद छिनी गई IAS मनिंदर कौर द्विवेदी की जिम्मेदारी, हटते ही जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की जमीन की फाइल दौड़ पड़ी, उद्योग विभाग को हुआ आबंटन

2 .खाद्य विभाग का कंट्रोल रूम सवेरे 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक होगा संचालित… मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश..  

- Advertisement -

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य में लॉकडाउन अवधि में खाद्यान्न भण्डारण आपूर्ति एवं वितरण के समुचित इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। खाद्य विभाग द्वारा आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, भण्डारण, वितरण की मॉनिटरिंग के साथ ही राज्य के प्रवासी श्रमिकों और व्यक्तियों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम जिला पंचायत रायपुर में 25 मार्च 2020 से संचालित किया जा रहा है। इस राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 0771-2882113 है। यह कंट्रोल रूम अब सवेरे 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक संचालित किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

3. BREAKING : स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए नए रेड, आरेंज और ग्रीन जोन… देखिए आप किस जोन में  

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से दर्जनों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की सूची जारी की है। जारी सूची के अनुसार प्रदेश के 16 जिलों के 94 विकासखंड को रेड जोन में, 12 जिलों के 23 विकासखंड को ऑरेंज जोन में, और 11 जिले के 26 विकासखंड ग्रीन जोन में रखा गया है।

- Advertisement -

4. आईपीएस मयंक श्रीवास्तव अब डाॅरेक्टर ट्रेनिंग, फायर बिग्रेड होंगे… आदेश जारी

भारतीय पुलिस सेवा 2006 मयंक श्रीवास्तव सहायक पुलिस महानिरीक्षक को निर्देशक ट्रेनिंग ऑपरेशन अग्रिशमन एवं आपातकालीन सेवा, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय रायपुर के असंवर्गीय पद पर पुलिस सेवा के वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष पदस्थ किया जाता है। छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग के अवर सचिव डी.पी.कौशल ने इस आशय के आदेश जारी किया।

5. BIG NEWS : सरोज के बयान पर बोले पुनिया… भाजपा नेताओं की सोच हास्यास्पद…. ख्याली पुलाव की सुगंध अच्छी है

 भाजपा से छग की राज्यसभा सांसद और मुखर नेत्री सरोज पांडेय ने कहा है कि छग में भी मप्र जैसे हालात हैं। और वो दिन दूर नहीं, जब छग में भूपेश सरकार गिर जाएगी।
भाजपा नेत्री सरोज पांडेय के इस बयान पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि इससे बड़ी हास्यास्पद और कुछ नहीं हो सकता, जबकि छग में भूपेश सरकार केवल पूर्ण बहूमत के साथ ही नहीं, बल्कि अतिरिक्त सदस्यों के साथ विधानसभा में हैं।

6. BREAKING : 13 आईएएस अफसरों के बदले गए प्रभार… आदेश जारी

राज्य सरकार ने 13 आईएएस अफसरों के प्रभार बदल दिए हैं। इनके प्रभार को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है।

7. BREAKING : हैथवे के पूर्व संचालकों ने डकारे 50 करोड़ से ज्यादा… आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

छग के रायपुर, भिलाई और जगदलपुर में 2010 से हैथवे सीसीएन मल्टीनेट प्रा. लि. का संचालन शुरू हुआ था। इसमें बतौर संचालक अभिषेक अग्रवाल, दुलाल बैनर्जी, गयुर गोविंद भाई कनानी, सुधीर सरीन, संजय खन्ना, सुनील सेठी, और राजेश कुमार मित्तल शामिल थे। वहीं अशोक अग्रवाल प्रबंधक थे। इस मामले में गुरमीत सिंह भाटिया ने इन सभी के खिलाफ कंपनी के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इनके आवेदन पर देवेन्द्र नगर पुलिस थाना में सभी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज किया गया है।

8. दुकानों के लिए साप्ताहिक अवकाश जैसा कोई आदेश नहीं… केवल प्रतिबंधित दुकानें ही रखी जाएं बंद

 राज्य सरकार द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि दुकानों को सप्ताह में एक दिन बंद रखने के संबंध में कोई आदेश नहीं दिया गया है। दुकानों को खोलने के संबंध में जारी किया गया आदेश इस प्रकार है- गृह मंत्रालय, भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के आदेश द्वारा विशेष रूप से प्रतिबंधित दुकानों को छोड़कर, सभी दुकानें सामान्य दिनों की भांति खुली रहेंगी। यदि स्थानीय मार्केट में साप्ताहिक अवकाश किया जाता है, तो दुकानें इसका अनुसरण पहले की भांति कर सकती हैं। यदि कलेक्टर ये महसूस करते है कि साप्ताहिक अवकाश में कोई छूट देना जरूरी है, तो कलेक्टर छूट दे सकते हैं।

9. रायपुर BREAKING : अध्यक्ष पद चुनाव, कांग्रेस का वर्चस्व कायम, 8 जोन में जमाया कब्ज़ा

रायपुर नगर निगम के 10 जोन में हुए जोन अध्यक्षों के चुनाव में कांग्रेस ने 8 जोन पर कब्जा कर लिया है। जोन 1 में बहुमत होने के कारण भाजपा का जोन अध्यक्ष बनना पहले से ही तय था और विनोद अग्रवाल निर्विरोध निर्वाचित भी हो गए। लेकिन कांग्रेस को जोन 3 में तगड़ा झटका लगा जब क्रॉस वोटिंग के चलते कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी अमितेश भारद्वाज को प्रमोद साहू ने हरा दिया।

10. BREAKING : प्रदेश में आज मिले 46 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज ,स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : प्रदेश में आज मिले 46 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज ,स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि
Next Article वाह रे सिस्टम… कोरोना काल में यहां 10-10 किमी पैदल चलकर राशन लेने आते हैं ग्रामीण, और राशन की जगह लटका मिलता है ताला
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : द्वितीय मुख्य परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के छात्र नंबर बढ़वाने के लिए जल्द करें आवेदन 
Grand News May 15, 2025
CGNEWS:”रायगढ़ में भक्ति ने बिखेरे रंग, साईं झूलेलाल के जयकारों से गूंजा नभ-गंगा!”
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 15, 2025
CGNEWS:धर्मजयगढ़ के ग्राम किन्धा के ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे,तीन महीने से राशन नहीं मिलने से कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा
Grand News छत्तीसगढ़ May 15, 2025
BIG NEWS : वसई-विरार में भूमि घोटाले पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 32 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त
Grand News May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?