गरियाबंद। जिले के देवभोग ब्लाॅक में एक साथ 7 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पुष्टि की गई है। इन सभी को अस्पताल दाखिल किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सभी प्रवासी मजदूर हैं, जिन्हें क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। वहीं राजनांदगांव जिले में 21 मरीजों को आज डिस्चार्ज किया गया है।
प्रदेश में सोमवार को देररात तक कुल 92 मरीजों की पुष्टि की गई थी, जिसमें गरियाबंद से एक भी नहीं थे। जिले में 14 मरीज एक्टिव थे, जिसमें 7 नए लोगों के शामिल होने के बाद यह आंकड़ा 21 पहुंच गया है।