रायपुर। छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ का चुनाव आज संपन्न हुआ। इसमें राज्य ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए चुने जा चुके हैं। वहीं गुरुचरण सिंह होरा भी निर्विरोध महासचिव के पद पर आसीन हो चुके है, इसकी औपचारिक घोषणा आज हुई है।
आज के इस चुनाव में कुल 60 वोट डाले गए हैं। जिसमें साही राम जाखड़ को 52 वोट मिले हैं, वहीं फिरोज अंसारी को 8 वोट मिले है। जिससे अब कोषाध्यक्ष साईंराम जाखड़ निर्वाचित हो गए है।