रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। आज 1721 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 20226 हो गए हैं। आज 1721 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 1813 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 20226 है। आज कुल 8 कोरोना मौतें हुई हैं।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इन जिलों से मिले इतने संक्रमित :
दुर्ग 97, राजनांदगांव 123, बालोद 67, बेमेतरा 71, कबीरधाम 56, रायपुर 144, धमतरी 70, बलौदाबाजार 69, महासमुंद 90, गरियाबंद 38, बिलासपुर 125, रायगढ़ 164, कोरबा 168, जांजगीर-चांपा 130, मुंगेली 30, जीपीएम 4, सरगुजा 53, कोरिया 13, सूरजपुर 22, बलरामपुर 10, जशपुर 9, बस्तर 29, कोंडागांव 60, दंतेवाड़ा 17, सुकमा 9, कांकेर 34, नारायणपुर 1, बीजापुर 12 अन्य राज्य 6 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कुल 205923 संक्रमित मिले है,जिसमें 183190 मरीज स्वस्थ्य हो चुके है।2507 की मृत्यु हो चुकी है।शेष 20226 मरीजों का उपचार जारी है।प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है।
आज 1,721 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 1,813 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/qJE4X9hkYY
— Health Department CG (@HealthCgGov) November 11, 2020