Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CRIME BACK TO BACK : पत्नी से छेड़खानी से नाराज पति ने… आरोपी का काट दिया गला… और फेंक दिया चार किमी दूर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand NewsMURDERउत्तरप्रदेशक्राइम

CRIME BACK TO BACK : पत्नी से छेड़खानी से नाराज पति ने… आरोपी का काट दिया गला… और फेंक दिया चार किमी दूर

Desk
Last updated: 2020/11/11 at 1:08 PM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

एक शख्‍स की पत्‍नी के साथ छेड़खानी हुई तो उसे इतना गुस्‍सा आया कि तीन लोगों के साथ मिलकर उसने छेड़खानी करने वाले का सिर ही काट दिया। उसके बाद सिर को 4 किमी दूर ले जाकर फेंक दिया। यह सनसनीखेज मामला उत्‍तर प्रदेश के देवरिया का है।

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश के देवरिया में सिर कटी लाश मिलने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक महिला समेत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस जघन्य घटना में यह तथ्य सामने आया है कि मृतक ने निकोलस की पत्नी से छेड़खानी की, जिसके विरोध में निकोलस ने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर मृतक राजू स्वांसी का फावड़े से गला काटकर अलग कर दिया और धड़ कहीं और सिर को चार किलोमीटर दूर फेंक दिया था।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

इसमें निकोलस की पत्नी ने भी साक्ष्य मिटाने में सहयोग किया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा, चाकू, रस्सी बरामद कर लि‍या है। ये सभी एक मुर्गी फार्म में काम करते हैं और रांची के रहने वाले हैं। जांच में यह सामने आया है कि मृतक राजू स्वांसी ने निकलोस की पत्नी से छेड़खानी व जबरदस्ती की तो पत्नी ने विरोध किया। निकोलस को जानकारी हुई तो उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पहले चाकू से गला काटने की कोशिश की। चाकू से गला नहीं कटा तो फावड़े से सि‍र को काटकर अलग कर दि‍या।

- Advertisement -

गौरतलब है कि थाना रामपुर कारखाना के बरईपुर मंगलराव मंझरिया गांव के पास एक युवक की सिर कटी लाश मिली थी। सूचना पर पुलिस की डॉग स्क्वॉड टीम ने धड़ से 4 किलोमीटर दूर बेलवा बाजार के पास गन्ने के खेत में सिर को बरामद किया, जिसकी शिनाख्त राजू स्वांसी के रूप मे हुई। राजू झारखंड के खूंटी जिले के लॉन्तुप का रहने वाला था।

- Advertisement -

एसपी डॉक्टर श्रीपति मिश्रा ने बताया कि 2 नवंबर को एक सिर कटी बॉडी रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिली थी। काफी खोजबीन करने पर इसका सिर बरामद हुआ था। खोजी डॉग की मदद से घटनास्‍थल का पता चला। इसमें एक व्यक्ति जो रांची का रहने वाला है वह 2 तारीख को घटनास्थल पर आया था, इसमें जो मुलजिम निकोलस और छोटे है, वह झारखंड का रहने वाला है। उसकी पत्नी से राजू स्वांसी ने अभद्रता करने की कोशिश की थी और बदले में इन लोगों ने उसकी गला रेतकर पूरी गर्दन अलग करके फावड़े से उसको मार दिया और फिर घटनास्थल से दूर ले जाकर सिर को फेंक दिया। इसमें चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। यह सभी झारखंड के रहने वाले हैं और देवरिया में स्थानीय रूप से एक पॉल्ट्री फॉर्म में काम करते थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG BREAKING : राजधानी में खुल सकेंगे सिनेमा हॉल … सख्ती के साथ नियमों को पालन करने के निर्देश… आदेश जारी
Next Article DEVOTIONAL : दीपोत्सव से पहले खास है… आज का दिन… दिवाली की होती है शुरुआत और मिलता है मोक्ष
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

स्वच्छता की अलख जगाने हर रविवार, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मिलकर चलाते हैं सफाई अभियान, स्वच्छ गरियाबंद का संकल्प
Grand News May 11, 2025
CG: पेड़ के नीचे मिली बुजुर्ग की लाश, पास ही मिली जहरीली शीशी... हत्या या आत्महत्या? जाँच में जुटी पुलिस
CG: पेड़ के नीचे मिली बुजुर्ग की लाश, पास ही मिली जहरीली शीशी… हत्या या आत्महत्या? जाँच में जुटी पुलिस
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 11, 2025
CG NEWS : तिल्दा नेवरा : राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम का तहसील अध्यक्ष मोहन साहू नियुक्त
Grand News May 11, 2025
CG CRIME: पारिवारिक विवाद बना खूनी खेल, सौतेले पिता ने टंगिया से वार कर बेटे को उतारा मौत के घाट
CG CRIME: पारिवारिक विवाद बना खूनी खेल, सौतेले पिता ने टंगिया से वार कर बेटे को उतारा मौत के घाट
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?