Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Aashram Season 2 : वेब सीरिज आश्रम-2 पर विवाद… बॉबी देओल व डायरेक्टर प्रकाश झा पर केस दर्ज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमनोरंजन

Aashram Season 2 : वेब सीरिज आश्रम-2 पर विवाद… बॉबी देओल व डायरेक्टर प्रकाश झा पर केस दर्ज

Poonam Shukla
Last updated: 2020/11/13 at 11:53 AM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

मुंबई । निर्देशक प्रकाश झा और अभिनेता बॉबी देओल की बहुचर्चित वेब सीरिज ‘आश्रम-2’ 11 नवंबर को रिलीज कर दी गई है, लेकिन वेब सीरिज के रिलीज होने के साथ ही विवाद भी शुरू हो गया है। ‘आश्रम-2’ में कई सीन में सनातन धर्म से जुड़ी धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने का आरोप लगाते हुए फिल्म निर्देशक प्रकाश झा और अभिनेता बॉबी देयोल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि ‘आश्रम-2’ के पहले पार्ट को काफी पसंद किया गया था और उसमें जिस जगह पर कहानी खत्म हुई थी, ‘आश्रम-2’ में वहीं से कहानी को आगे बढ़ाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक जौनपुर में गुरुवार को दीवानी न्यायालय में एक वकील ने आवेदन देकर प्रकाश झा के खिलाफ स्थानीय कोर्ट में मुकदमा दायर कराया है। वकील हिमांशु श्रीवास्तव ने कोर्ट के एक अन्य अधिवक्ता उपेंद्र विक्रम सिंह के जरिए प्रार्थना पत्र पेश किया है। वकील हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि वे सनातन धर्म में गहरी आस्था व विश्वास रखते हैं और बचपन से ही पवित्र हिंदू ग्रंथों के बारे में अध्ययन करते रहे हैं।

- Advertisement -
Ad image
आश्रम को ऋषि-मुनियों के रहने का पवित्र स्थान बताया गया है, जबिक ‘आश्रम-2’ वेब सीरिज के जरिए आश्रम को ऐसा स्थान बताया गया है, जहां भोले लोगों को फंसाया जाना, आस्था, अपराध और राजनीति का गठबंधन स्थल बताया गया है। साथ ही ‘आश्रम-2’ वेब सीरीज में आश्रमों को व्यभिचार और नशे के व्यापार का अड्डा बताया गया है। ‘आश्रम-2’ वेब सीरिज को जो ट्रेलर जारी किया गया है, उसमें यही दृश्य दिखाए गए हैं, जो सनातन धर्म से जुड़ी हुई धार्मिक भावनाओं के विपरीत है।

गौरतलब है कि फिल्म में बॉबी देओल ने काशीपुर के बाबा निराला का किरदार निभाया है। ‘आश्रम-2’ की कहानी ड्रग्स, रेप, नरसंहार और राजनीति के आसपास है और फिल्म में बाबा को सनातन धर्म का बाबा दिखाकर सनातन धर्म को बदनाम किया जा रहा है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रायपुर : पालतु कुत्ते का भोजन… पालक को पड़ा महंगा… खाते से 51 हजार पार
Next Article BIG NEWS : आपस में भिड़ी दो बाघिन…संघर्ष में एक की मौत…इलाके में दूसरा बड़ा मामला
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

NEET Result 2025 OUT : नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक में चेक करें परिणाम 
Grand News June 14, 2025
जानिए क्यों अविवाहित जोड़े नहीं करते पूरी के जगन्नाथ जी के दर्शन
Jagannath Puri Mandir : जानिए क्यों जगन्नाथ पुरी मंदिर में अविवाहित जोड़ों की नहीं मिलती एंट्री, क्या हैं परंपरा
Grand News धर्म June 14, 2025
Ban On Fishing In CG : छत्तीसगढ़ में 16 जून से 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर रोक, उल्लंघन करने पर मिलेगी सजा
Grand News June 14, 2025
Holiday In Schools: राजधानी में 25 दिसंबर से स्कूलों में मिलेगी एक माह की छुट्टी, आदेश जारी
CG : छत्तीसगढ़ में इस दिन खुलेंगे बच्चों के स्कूल, समय में हुआ बदलाव
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?