Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: किसान पर टूटा आफत का पहाड़… 350 क्विंटल धान जलकर खाक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsकोरबाछत्तीसगढ़

किसान पर टूटा आफत का पहाड़… 350 क्विंटल धान जलकर खाक

Poonam Shukla
Last updated: 2020/12/03 at 10:57 PM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

 

कोरबा/कटघोरा। प्रदेश भर में किसान अब अपनी खड़ी फसल लेकर विपणन केंद्रों में पहुंच रहे। उन्हें खुशी है कि सालभर की मेहनत रंग लाएगी और उन्हें उनकी कीमत मिल सकेगी। लेकिन दूसरी तरफ कटघोरा थाने के छुरी के एक किसान पर इस खुशी से पहले ही दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है। खलिहान में मिंजाई के लिए रखी 22 एकड़ की खड़ी धान की फसल जकर खाक हो गई है। यह आगजनी किन वजहो से हुई है मालूम नही चल सका है। कटघोरा पुलिस ने पीड़ित किसान की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित किसान के मुताबिक उन्हें इस बात की आशंका है किसी ने दुर्भावना से उसके खलिहान में रखी फसल में आग लगाई है।

- Advertisement -
Ad image

घटना बुधवार सुबह 11 बजे की है। किसान ने बताया कि उसने आग बुझाने फौरन एनटीपीसी और कटघोरा के दमकल को सूचित किया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आधे घंटे में आग पर काबू पाया।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक छुरी कला के पार्षद सन्तोष कुमार केंवट पेशे से किसान है। घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर उनका खलिहान मौजूद है, जहां इन दिनों धान मिंजाई का काम जोरो पर है। कल सुबह जब वे खलिहान की ओर से गुजर रहे थे तो वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। तीन से चार पैरावट का ढेर धू-धूकर जल रहा था। उन्होंने फौरन पानी भरे टैंकर से आग पर छिड़काव किया तब जाकर आग पर काबू पाया गया।

- Advertisement -

किसान ने बताया कि आग में खाक हुई फसल करीब 22 एकड़ की थी। तकरीबन 350 क्विंटल धान जल चुका है। इस आगजनी से किसान सन्तोष को सात से साढ़े सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

उन्होंने बताया कि फसल का उन्होंने बीमा करा लिया था। प्रशासन की ओर से पटवारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन करते हुए पंचनामा तैयार कर लिया है। पीड़ित किसान ने मुख्यमंत्री से मार्मिक अपील करते हुए नुकसान के भरपाई की गुहार लगाई है।

TAGGED: 350 क्विंटल धान, GRAND NEWS, कोरबा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायगढ़ आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत
Next Article रायपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं… चेकिंग अभियान शुरू… एसएसपी ने जारी किया आदेश  
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा के लिए ट्रेन से हुए रवाना, कहा- ‘रेल यात्रा स्मृतियों को ताजा कर देती है’
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 6, 2025
India register a historic: एजबेस्टन में भारत की ऐतिहासिक जीत, इंग्लैंड को 336 रन से हराया — सीरीज़ 1-1 से बराबर
Cricket Grand News NATIONAL खेल July 6, 2025
Viral News: “बेटे की शिकायत पर स्कूल में घुसे परिजन, शिक्षक की कर दी जमकर धुनाई” पुलिस जांच में जुटी
Grand News VIRAL VIDEO देश July 6, 2025
Change The name of New Delhi Railway Station: “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की तैयारी? सांसद खंडेलवाल ने भेजा बड़ा प्रस्ताव, अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने की सिफारिश”
Grand News दिल्ली देश July 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?