अमेरिकी कोर्ट के एक जज ने शार्ट वीडियो मेकिंग ऐप Tiktok पर लगे प्रतिबंध पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस प्रतिबंध को ट्रंप प्रशासन के दौर में अमेरिकी कॉमर्स डिपार्टमेंट की तरफ से लगाने का ऐलान किया गया था। लेकिन अमेरिकी कोर्ट ने कॉमर्स डिपार्टमेंट के प्रतिबंध की योजना को रोक दिया है। इस मामले में सोमवार को फैसला सुनाया गया।
Tiktok पर ट्रंप प्रशासन के एक्जीक्यूटिव आर्डर के खिलाफ कोर्ट में चुनौती दी गई थी, जिसे ट्रंप प्रशासन ने बीते 6 अगस्त को जारी किया था। इस प्रतिबंध के लागू होने के बाद अमेरिकी कंपनियां ByteDance ओन्ड Tiktok के साथ कोई वित्तीय लेनदेन नही कर सकती थीं।
Advertisements
Advertisements