Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING : आमिर खान ने उड़ाया… किन्नर पंचायत का करोड़ों… सलमान का भी नाम शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsक्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

BREAKING : आमिर खान ने उड़ाया… किन्नर पंचायत का करोड़ों… सलमान का भी नाम शामिल

Desk
Last updated: 2021/01/22 at 3:47 PM
Desk
Share
3 Min Read
इधर मुख्यमंत्री की पत्नी की
इधर मुख्यमंत्री की पत्नी की
SHARE

रायपुर। राजधानी में अमानत में खयानत और धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। मामला किन्नर पंचायत का है, जिनका खाता रायपुर स्थित इंडियन बैंक में है। यह खाता किन्नर पंचायत की गुरु गीता किन्नर के नाम पर है, जिसकी नाॅमिनी रीना किन्नर को बनाया गया था। पंचायत के सदस्यों ने बताया कि इसी बैंक में उनका लाॅकर भी है, जिसमें पंचायत को प्राप्त सोने व चांदी के आभूषण रखे गए थे। गीता किन्नर ने रीना को इसकी पूरी जानकारी दी थी और पंचायत की भी जानकारी में था।

बताया जा रहा है कि खाते में करीब 2 करोड़ और लाॅकर में लगभग ढ़ाई किलो सोना, दो पेटी चांदी रखा गया था। कुल मिलाकर नगद सहित करीब 4 करोड़ का सामान था। इस बात की जानकारी किन्नर समाज के ढोलक वादक आमिर खान को भी थी, जो गीता किन्नर का करीबी था। इसी बीच 2 अगस्त 2020 को गीता की मौत हो गई। आमिर ने कब गीता को बहलाकर रीना की जगह खुद को नाॅमिनी करार करा दिया, इसकी जानकारी किन्नर पंचायत को नहीं लगी।

- Advertisement -
Ad image

किन्नर पंचायत के सदस्यों ने राजधानी के मौदहापारा पुलिस थाना पहुंचकर आमिर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि उसने पंचायत के साथ धोखाधड़ी की है और पंचायत का पूरा पैसा सहित सोने और चांदी के आभूषण लेकर चंपत हो गया है। पंचायत के सदस्यों ने जब आमिर से इस बारे में पूछा तो, उसने जबलपुर आकर नगद और सामान ले जाने के लिए बुलाया, इसके बाद जब पंचायत के सदस्य जबलपुर पहुंचे, तो आमिर ने बात करने की बजाय अपने भाई सलमान को फोन दे दिया।

इसके बाद सामान लौटाने के नाम पर पंचायत के सदस्यों को एक किलो चांदी और कुछ सोने की अंगुठियां थमा दी। जब बाकी नगद और सामान के बारे में पूछा गया, तो आमिर, सलमान और उनके साथ आए दो अज्ञात लोगों ने अभद्रता शुरू कर दी।

किन्नर पंचायत के सदस्यों का कहना है कि आमिर ने साथ रहकर किन्नर समाज के साथ धोखा किया है। समाज के प्रतिनिधियांें ने इस मामले की लिखित शिकायत मौदहापारा पुलिस को दी है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article एनिवर्सरी वाले दिन नीतू कपूर ने ऋषि कपूर को याद करते हुए शेयर की यह तस्वीर….
Next Article BREAKING : सात आईएएस अधिकारियों को… मिली नई पदस्थापना… आदेश जारी
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: मजरकट्टा मोड़ पर हादसा, बरसात में फिसली पिकअप, चालक का पैर फंसा, ग्रामीणों ने बचाया
गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 20, 2025
CG NEWS : ग्रीन आर्मी शीतला बाजार में इन्हे बांटेगा निःशुल्क झोला 
छत्तीसगढ़ रायपुर July 20, 2025
CG ACCIDENT NEWS : दो बाइक में जोरदार भिड़ंत, दो युवकों की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल 
कोंडागांव छत्तीसगढ़ July 20, 2025
Khabre jara hatke: हिमाचल के शिलाई में दो सगे भाइयों ने एक महिला से रचाई शादी, हाटी जनजाति की परंपरा फिर चर्चा में 
Grand News VIRAL VIDEO देश July 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?