Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हत्या : दिनदहाड़े युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया,पत्नी सहित ससुरालवालों पर आरोप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsMURDERउत्तरप्रदेशक्राइम

हत्या : दिनदहाड़े युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया,पत्नी सहित ससुरालवालों पर आरोप

Last updated: 2021/02/01 at 10:55 AM
Share
2 Min Read
SHARE

उत्तरप्रदेश। कासगंज जिले में एक युवक को पहले पीटा गया, फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। मरने से पहले युवक ने अपने बयान में पत्नी, ससुर, साढ़ू व उसके भाई पर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना सोरों थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर खुर्द की है। गांव निवासी अमित कुमार (25) को शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे उसका दोस्त हेमंत बुलाकर खेत पर ले गया। वहां अमित की पत्नी संगीता, ससुर रामस्वरूप और पत्नी के रिश्ते का बहनोई (साढ़ू) राकेश उर्फ बंटी ईंटों की पथाई कर रहे थे।

- Advertisement -
Ad image

 

वहां पहुंचने पर पहले अमित की पिटाई की, फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद जली अवस्था में अमित को उसके घर के बाहर चारपाई पर डालकर भाग गए। अलीगढ़ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने वीडियो बनाया, जिसमें अमित ने चारों लोगों पर हत्या का आरोप लगाया।
लॉकडाउन के दौरान हुई थी शादी

ग्रामीणों को जब युवक की मौत की सूचना मिली तो वे भी सकते में आ गए। गांव के लोग पोस्टमार्टम हाउस पर एकत्रित होने लगे। परिवार के लोगों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। बताया गया कि अमित ने लॉकडाउन के दौरान संगीता से रीति रिवाज के साथ शादी की थी।

परिवार में कोई कलह भी नहीं थी। आखिर इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई। मृतक के पिता सुरेश चंद्र बार-बार सभी से यही पूछ रहे थे। देर शाम युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर ने बताया है कि युवक की जलकर मौत हुई है। इसमें पति-पत्नी के बीच कलह भी हो सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

TAGGED: GRAND NEWS, अपराध, उत्तरप्रदेश, ग्रैंड न्यूज़, पेट्रोल दाल कर जलाया, मौत, हत्या
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article काम की खबर : आज से हो रहे हैं ये 10 बड़े बदलाव… LPG, बैंकिंग, ट्रेन के लिए बदलेंगे ये नियम… आपकी जिंदगी में पड़ेगा असर…पढ़े पूरी खबर 
Next Article LIVE : कोरोना काल के बाद… मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का… तीसरा बजट
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Politics : कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी फ्लाप रही, छत्तीसगढ़ की जनता भ्रष्टाचारियों का समर्थन नहीं करती, डिप्टी CM अरुण साव का Congress पर साधा निशाना
CG Politics : कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी फ्लाप रही, छत्तीसगढ़ की जनता भ्रष्टाचारियों का समर्थन नहीं करती, डिप्टी CM अरुण साव ने Congress पर साधा निशाना
छत्तीसगढ़ राजनीति July 22, 2025
CG NEWS : प्रदेश के किसानों को 5560 करोड़ रूपए का अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित
छत्तीसगढ़ July 22, 2025
हबीब से शिवानंद नीलांचली: पत्रकारिता छोड़ आत्मा की पुकार पर सनातन की राह चुनी..!
हबीब से शिवानंद नीलांचली: पत्रकारिता छोड़ आत्मा की पुकार पर सनातन की राह चुनी..!
Grand News July 22, 2025
CG NEWS : मुख्यमंत्री साय का निर्देश : किसानों को उनकी मांग के अनुरूप सुगमता से मिले खाद-बीज, राज्य में अब तक 36.42 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों की बोनी
छत्तीसगढ़ July 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?