बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चोरों एक सिक्योरिटी गार्ड दंपति के घर चोरी की है। पति-पत्नी दोनों ड्यूटी पर गए थे। जब वे लौटे तो चोरी का पता चला। चोर उनके घर से गहने और नगदी सहित 30 हजार रुपए का सामान ले गए। मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइंस के कुम्हारपारा निवासी सीमा चरन दिव्या नगर, साईं भूमि में सिक्योरिटी गार्ड हैं। उनके पति भी सत्या आटो मोबाइल में गार्ड की नौकरी करते हैं। उनके बच्चे बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। सीमा मंगलवार सुबह करीब 8 बजे ताला लगाकर ड्यूटी पर चली गई। जबकि पति नाइट ड्यूटी होने के कारण घर में नहीं थे। जब पति लौटे तो चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने कॉल कर पत्नी को इसकी जानकारी दी।
दिन दहाड़े एक घंटे 50 मिनट में चोरों ने किया घर में हाथ साफ
सीमा ने पुलिस को बताया कि उनके पति सुबह करीब 9.50 बजे घर लौटे तो चोरी हो चुकी थी। जबकि वह सुबह ही 8 बजे अपनी ड्यूटी पर गई थीं। चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे। फिर आलमारी में रखी पर्स से सोने का 3 टॉप्स, सोने के 3 लाकेट, 5000 रुपए और गल्ले में रखे चिल्हर नोट सहित 30 हजार रुपए चोरी कर ले गए। दिन दहाड़े चोरों ने इस बीच एक घंटे 50 मिनट में मकान में चोरी की और भाग निकले।