Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING : कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर सरकार का बड़ा फैसला, महाराष्ट्र से सटी सीमा सील, आने-जाने पर रोक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsभोपालमध्य प्रदेशसरकारसामाजिक

BREAKING : कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर सरकार का बड़ा फैसला, महाराष्ट्र से सटी सीमा सील, आने-जाने पर रोक

GrandNews
Last updated: 2021/04/04 at 4:24 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

नयी दिल्ली।  महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश से सटे जिलों में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने सख्त फैसले लिए हैं। शिवराज सरकार ने महाराष्ट्र से सटी राज्य की सीमा को सील कर दिया है, जबकि छत्तीसगढ़ से आने-जाने पर जल्द ही रोक लगाई जाएगी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे पड़ोसी राज्यों में स्थिति बहुत बुरी है, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में स्थिति संकटपूर्ण है। हमने महाराष्ट्र से लगी सीमा को सील कर दिया है और छत्तीसगढ़ से आने-जाने पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा।

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को सीख देने के साथ सख्ती भी बेहद जरूरी है। मास्क न लगाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर रविवार को लॉकडाउन है, वहां रविवार को भी वैक्सीनेशन का कार्य किया जाएगा। 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन लगवा सकेंगे। वहीं, इंदौर में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री ने 10 हजार बिस्तर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -

हमारे पड़ोसी राज्यों में स्थिति बहुत बुरी है, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में स्थिति संकटपूर्ण है। हमने महाराष्ट्र की सीमा को सील किया है, छत्तीसगढ़ से आने-जाने पर भी प्रतिबंध लगेगा: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान #COVID19 pic.twitter.com/or1DrD6SZ2

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 4, 2021

- Advertisement -

बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से स्थिति को देखते हुए उद्धव सरकार आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों में जुट गई है। अस्पतालों में और बेड और ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। वहीं, पुणे शहर में सभी मॉल और सिनेमा हॉल, रेस्टोरेंट, खाने की दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। जरूरी सेवाओं के लिए ट्रैवल करने की अनुमति होगी।

TAGGED: #छत्तीसगढ़, #मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, GRAND NEWS, ग्रैंड न्यूज़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG BREAKING : नक्सली हमले के बाद अमित शाह ने बीच में छोड़ा असम का चुनावी दौरा, लौट रहे दिल्ली
Next Article GOOD NEWS ON PETROL PRICE : पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दाम घटेंगे: धर्मेंद्र प्रधान
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: बिजली दरों में बढ़ोतरी और कटौती के खिलाफ ‘आप’ का विरोध, ज्ञापन सौंपा
Grand News छत्तीसगढ़ July 4, 2025
CG NEWS: जमीन बिक्री करने के नाम से लाखो रूपये लेकर धोखाधडी करने वाला फरार आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 4, 2025
CG NEWS: लगातार 4 दिनों कि बारिश से जलमग्न हुआ जांजगीर, जनजीवन अस्त-व्यस्त — नगर पालिका की लापरवाही उजागर
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 4, 2025
CG NEWS: सावन में भिलाई में होगा महा शिवपुराण कथा का दिव्य आयोजन, प्रसिद्ध कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा
BHILAI Grand News छत्तीसगढ़ धर्म July 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?