सुकमा। नक्सली मोर्चे पर तैनात जवानों ने लावारिस सूटकेस से गांजा बरामद किया है। आईईडी की आशंका पर जवानों की टीम मौके पर पहुंची थी। वहीं खोलने पर सूटकेस से गांजा मिला। जानकारी के अनुसार दरभागुड़ा इलाके के लोगों ने लावारिस सूटकेस मिलने की सूचना पुलिस को दी थी। जिसके बाद कोंटा एसडीओपी, सीआरपीएफ 228 जवानों की टीम ने मौके पर जांच के लिए रवाना हुए।
वहीं खोलकर देखा तो लावारिस सूटकेस से भारी मात्रा में गांजा मिला। गांजा बरामद कर पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Advertisements
Advertisements