Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: INSPIRATION : ऐसे ही कुछ लोगों की वजह से… आज भी जिंदा है भरोसा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsCorona Casesछत्तीसगढ़रायपुर

INSPIRATION : ऐसे ही कुछ लोगों की वजह से… आज भी जिंदा है भरोसा

Desk
Last updated: 2021/04/22 at 1:08 PM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

डॉक्टर भगवान नहीं होता लेकिन उसे धरती के भगवान का दर्जा जरूर मिला हुआ है। इस दर्जा और सम्मान को हासिल करने के लिए डॉक्टर दिन और रात बराबर कर देते हैं। धरती के भगवान कहे जाने वाले इन डॉक्टरों के बीच पेशे को बदनाम करने के साथ ही लालच की प्रवृत्ति लिए हुए भी अनगिनत लोग हैं जिनकी वजह से डॉक्टर नाम पर भी भरोसा उठ चुका है। बावजूद इसके कुछ विरले डॉक्टर ऐसे भी हैं जिन्होंने ना केवल पेशे को संभाल कर रखा है बल्कि अपनी जिंदगी की परवाह न करते हुए लोगों के प्रति सेवा की भावना रखते हैं। इनमें राजधानी भोपाल के दो डॉक्टर जो खुद संक्रमित हैं, फिर भी कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे हैं। इनका कहना है- हम बैठ गए तो मरीजों को कौन संभालेगा।

INSPIRATION

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

डॉ. अनुराधा चौधरी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज के सर्जरी डिपार्टमेंट में एसोसिएट प्रोफेसर हैं और 10 दिन से कोरोना संक्रमित हैं। वे हमीदिया अस्पताल के ए ब्लॉक के सैकंड फ्लोर पर भर्ती हैं और यहां भर्ती 20 से ज्यादा मरीजों का इलाज भी कर रही हैं। वे कहती हैं कि डॉ. देवेंद्र और डॉ. बर्डे को इलाज करते देखा तो मेरा हौसला बढ़ा। फिर तय किया कि यहां बीमार बनकर नहीं बैठना है। इसलिए अपने फ्लोर पर भर्ती 20 और दूसरे फ्लोर के मरीजों का भी इलाज कर रही हूं। जरूरत पड़ती है तो मेडिसिन के वे डॉक्टर, जो होम आइसोलेशन में हैं, उनसे फाेन पर दवा पूछकर मरीजों को दे देती हूं।

- Advertisement -

INSPIRATION

डॉ. अनुभव अग्रवाल का जीएमसी से एमडी मेडिसिन थर्ड ईयर चल रहा है। वे 16 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव हुए। अभी हमीदिया के एक ब्लॉक में फर्स्ट फ्लोर पर भर्ती हैं। वे बताते हैं कि जिस दिन भर्ती हुआ, उसी दिन यहां एडमिट एक मरीज को रेमडेसिविर इंजेक्शन से रिएक्शन हुआ। मैंने जिम्मेदारी समझी और इलाज में जुट गया। भूल गया कि खुद भी मरीज हूं। इसके बाद तय किया कि जब तक भर्ती हूं, मरीजों का इलाज भी करूंगा। मैं महसूस कर रहा हूं कि इनका इलाज कर मैं खुद भी जल्दी रिकवर हो रहा हूं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG ब्रेकिंग : कोरोना जांच की रिपोर्ट में देरी… स्वास्थ्य विभाग ने सात लैबों को जारी किया नोटिस
Next Article बिग न्यूज़ : भारतीय मूल की वनिता गुप्ता बनीं अमेरिका की एसोसिएट अटार्नी जनरल… सीनेट ने दी मंजूरी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: बिजली दरों में बढ़ोतरी और कटौती के खिलाफ ‘आप’ का विरोध, ज्ञापन सौंपा
Grand News छत्तीसगढ़ July 4, 2025
CG NEWS: जमीन बिक्री करने के नाम से लाखो रूपये लेकर धोखाधडी करने वाला फरार आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 4, 2025
CG NEWS: लगातार 4 दिनों कि बारिश से जलमग्न हुआ जांजगीर, जनजीवन अस्त-व्यस्त — नगर पालिका की लापरवाही उजागर
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 4, 2025
CG NEWS: सावन में भिलाई में होगा महा शिवपुराण कथा का दिव्य आयोजन, प्रसिद्ध कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा
BHILAI Grand News छत्तीसगढ़ धर्म July 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?