Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CORONA in INDIA : भारत में कोरोना से मचा हाहाकार… 2 लाख मौतें… पहली बार मिले रिकॉर्डतोड़ 3.62 लाख नए मरीज… 2.62 लाख हुए स्वस्थ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsBreaking NewsCorona Casesदेश

CORONA in INDIA : भारत में कोरोना से मचा हाहाकार… 2 लाख मौतें… पहली बार मिले रिकॉर्डतोड़ 3.62 लाख नए मरीज… 2.62 लाख हुए स्वस्थ

Poonam Shukla
Last updated: 2021/04/28 at 10:28 AM
Poonam Shukla
Share
6 Min Read
Corona virus in india
SHARE

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों का आंकड़ा मंगलवार को 2 लाख के पार हो गया। इसी के साथ भारत दुनिया का चौथा देश हो गया है, जहां इस महामारी के चलते 2 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। अब तक 2 लाख 1 हजार 165 लोगों की मौत इस महामारी से हुई है। अमेरिका में अब तक सबसे ज्यादा 5.87 लाख, ब्राजील में 3.95 लाख और मैक्सिको में 2.15 लाख लोगों की मौतें हुई हैं।

- Advertisement -

पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के नए मामलों, मौतों और रिकवरी का भी रिकॉर्ड आंकड़ा सामने आया है। इस दौरान 3 लाख 62 हजार 757 नए मरीज मिले और 3,285 लोगों की मौत हो गई। यह पहली बार है जब एक दिन में 3 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई। राहत की बात ये है कि इस बीच 2 लाख 62 हजार 39 लोग ठीक भी हुए। रिकवरी का यह आंकड़ा भी सबसे अधिक है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

महाराष्ट्र में 66 हजार, 3 राज्यों में 30 हजार से ज्यादा मरीज मिले
मंगलवार को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 66,358 नए मरीज मिले। इसके पहले सोमवार को यहां 48 हजार संक्रमितों की पहचान हुई थी। वहीं, केरल, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश ऐसे राज्य हैं जहां पिछले 24 घंटे में 30 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित मिले। उत्तर प्रदेश में 32,921, केरल में 32,819 और कर्नाटक में 31,830 संक्रमित पाए गए।

- Advertisement -

शहरों में बेंगलुरु सबसे ज्यादा संक्रमित

- Advertisement -

अगर अलग-अलग शहरों के हिसाब से देखें तो इस समय सबसे ज्यादा मरीज बेंगलुरु में हैं। यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 2 लाख 6 हजार 223 है। अब तक इस शहर में 6 लाख 87 हजार 751 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 4 लाख 75 हजार 525 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,002 मरीजों की मौत हो चुकी है। देश में दूसरे नंबर पर पुणे है। यहां 1 लाख 4 हजार 561 एक्टिव केस हैं। जबकि दिल्ली में 98,264 एक्टिव केस हैं।

 

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.62 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौत: 3,285
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 2.62 लाख
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 1.79 करोड़
अब तक ठीक हुए: 1.48 करोड़
अब तक कुल मौतें: 2.01 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 29.72 लाख

 

प्रमुख राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र
यहां मंगलवार को 66,358 लोग संक्रमित पाए गए। 67,752 लोग रिकवर हुए और 895 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 44 लाख 10 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 36.69 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 66 हजार 179 लोगों की मौत हो गई है। 6 लाख 72 हजार 434 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश
यहां मंगलवार को 32,921 लोग संक्रमित पाए गए। 30,398 लोग रिकवर हुए और 264 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 11 लाख 53 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 8 लाख 34 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,678 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 3 लाख 06 हजार का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को 24,149 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 17,862 लोग ठीक हुए और 381 की मौत हो गई। अब तक 10 लाख 72 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9 लाख 58 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 15,009 मरीजों की मौत हो चुकी है। 98,264 का इलाज चल रहा है।

 

4. छत्तीसगढ़
यहां मंगलवार को 14,893 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 16,931 लोग ठीक हुए और 246 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6 लाख 82 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5 लाख 55 हजार लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,782 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1 लाख 19 हजार का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में मंगलवार को 14,352 लोग संक्रमित मिले। 7,803 लोग रिकवर हुए और 170 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 24 हजार 725 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 90 हजार 229 ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,656 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1,27,840 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
राज्य में मंगलवार को 13,417 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 111,577 लोग ठीक हुए और 98 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 25 हजार 407 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4 लाख 25 हजार 812 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,319 लोगों की मौत हो चुकी है। 94,276 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

 

TAGGED: कोरोना अपडेट, ग्रैंड न्यूज़, भारत
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article NRI पति ने अपनी नवविवाहित पत्नी को हनीमून में ले जाकर किया ये गंदा काम… और फिर…
Next Article कुछ तो ज्यादा गंभीर है... जो दी जा रही है बार-बार चेतावनी SHAMEFUL : अपनी ही पत्नी का बनाया… पॉर्न वीडियो… ब्लैकमेलिंग से त्रस्त आकर… नवविवाहिता ने किया यह
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
CG Tiranga Yatra : रायपुर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
छत्तीसगढ़ रायपुर May 14, 2025
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह?
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह? पढ़िए पूरी खबर
कांकेर छत्तीसगढ़ राजनीति May 14, 2025
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 माओवादियों को मार गिराया, 2025 में अबतक 174 हार्डकोर नक्सली ढेर  
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 खूंखार माओवादियों को मार गिराया, सभी की हुई शिनाख्त, 2025 में अब तक 174 नक्सली ढेर
Breaking News छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?