Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारत की मदद को आगे आया सिंगापुर, 256 ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर रवाना हुए वायुसेना के सी-130 विमान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

भारत की मदद को आगे आया सिंगापुर, 256 ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर रवाना हुए वायुसेना के सी-130 विमान

GrandNews
Last updated: 2021/04/28 at 3:06 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। भारत में कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू हो चुकी है। ऐसे में देश में ऑक्सीजन सिलिंडर की कमी को दूर करने के लिए भारत की मदद के लिए कई देश सामने आ रहे हैं। इस बीच सिंगापुर भारत की मदद के लिए आगे आया है। सिंगापुर से आज 256 ऑक्सीजन सिलिंडर भारत रवाना किए गए हैं। इन्हें सिंगापुर वायुसेना के दो विमानों में भारत रवाना किया गया है। नई दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में सिंगापुर के राजनयिक मिशन की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। नई दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में सिंगापुर के राजनयिक मिशन ने बताया कि मंत्री मलिकी उस्मान ने सिंगापुर वायु सेना के सी-130 में से 2 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें आज 256 ऑक्सीजन सिलेंडर भारत रवाना किए गए हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर ने कोहराम पैदा कर दिया है। ऑक्सीजन के लिए मची हायतौबा के बीच अब सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। भारतीय वायु सेना के मालवाहक विमान सी-17 विमान ने दुबई से 6 क्रायोजेनिक ऑक्सीजन सिलिंडर कंटेनर एयरलिफ्ट कर पानगढ़ एयरबेस लाए हैं। इसके अलावा एक और मालवाहक विमान सी-17 विमान से सिंगापुर से 3 ऑक्सीजन कंटेनर एयरलिफ्ट कर पानगढ़ एयरबेस लाए गए हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इससे पहले 24 अप्रैल को  हिंडन एयर बेस से पुणे एयर बेस के लिए सुबह 8 बजे उड़ान भरी और वहां से ऑक्सीजन के दो खाली कंटेनर ट्रक लोड कर गुजरात के जामनगर एयर बेस पहुंचे। हिंडन एयर बेस से 24 अप्रैल को सुबह 8 बजे उड़ान भरने वाले सी-17 जेट सुबह 10 बजे पुणे पहुंची।

ऑक्सीजन एक्सप्रेस करीब 64 टन के छह टैंकर ला रही है मप्र

ऑक्सीजन संकट से जूझ रहे मध्य प्रदेश के लिए राहत की ब़़डी खबर है कि पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस ([ट्रेन)] छह टैंकरों में 63.78 टन ऑक्सीजन लेकर बोकारो ([झारखंड)] से रवाना हो चुकी है। लिक्विड ऑक्सीजन के दो टैंकर जबलपुर और चार भोपाल को मिलेंगे।  इसके लिए भारतीय रेल ने ग्रीन कॉरिडोर का विशेषष प्रबंध किया है। भोपाल रेल मंडल ने मंडीदीप में इन टैंकरों को उतारने का प्रबंध किया है। यह टैंकर खाली होने के बाद रेल मार्ग से ही लोडिंग ([भरने)] के लिए जाएंगे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article इंस्टाग्राम फ्रेंड निकला फरेबी, नाबालिग को प्यार में फंसाया, फिर हवस का पिलाया जहर शर्मनाक : कलयुगी पिता ने बेटी का किया सौदा… परिवार के सामने ही होता रहा दुष्कर्म… अपराध दर्ज…
Next Article नही रहे अभिनेता अनिल कपूर अभिनेता को लुधियाना से किया गिरफ्तार, लगाए कई गंभीर आरोप…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: भारत की जीत को समर्पित सभी को धन्यवाद देने तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया
Grand News छत्तीसगढ़ May 18, 2025
IPL 2025: आज से फिर शुरू हो रहा IPL, जानें कब, कहां और कितने बजे से खेला जाएगा मैच
IPL 2025: आज से फिर शुरू हो रहा IPL, जानें कब, कहां और कितने बजे से खेला जाएगा मैच
Grand News खेल देश May 18, 2025
cyberspace:बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाता धारक साइबर ठगी के लिए किराए पर देते थे, अपने खाते। 
Grand News May 18, 2025
CG : खुशखबरी! छत्तीसगढ़ में एक साथ मिलेगा 3 महीने का राशन, सरकार ने लिया बड़ा फैसला
CG : खुशखबरी! छत्तीसगढ़ में एक साथ मिलेगा 3 महीने का राशन, सरकार ने लिया बड़ा फैसला
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?