Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ न्यूज़ : मृत महिला के शरीर में हुई हलचल, चमत्कार की आस में जुटे लोग, फिर जो हुआ…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsकोरबाछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : मृत महिला के शरीर में हुई हलचल, चमत्कार की आस में जुटे लोग, फिर जो हुआ…

Poonam Shukla
Last updated: 2021/05/29 at 6:46 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की बड़ी बहन से किया दुष्कर्म, तो छोटी बहन ने लगाया मौत को गले 
बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की बड़ी बहन से किया दुष्कर्म, तो छोटी बहन ने लगाया मौत को गले 
SHARE
mahila ki lash
mahila ki lash

कोरबा। पुनर्जन्म और मृत्यु के कुछ घण्टे बाद संबंधित व्यक्तियों के अचानक जीवित हो उठने के मामले यदाकदा प्रकाश में आते रहे है। कोरबा जिले के पहंदा गांव में ऐसा ही हुआ। यहां मृत महिला की अंत्येष्टि की तैयारी के दौरान ही शरीर में हलचल हुई। इस पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। चमत्कार की आस में जुटे लोग तब निराश हो गए जब कुछ देर बाद महिला को अंतत: मृत घोषित कर दिया गया।

also read : BIG NEWS : कोरोना संक्रमित व्यक्ति में मिले ब्लैक, व्हाइट और येलो फंगस, इलाज के दौरान मौत

जानकारी के अनुसार उरगा पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले पहंदा गांव में रहने वाली संतराबाई रात्रे का स्वास्थ्य कुछ दिनों से बिगड़ा हुआ था। कोसाबाड़ी क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। महिला को जरूरी दवायें दी जा रही थी। इसी बीच शुक्रवार को महिला की स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई और आखिरकार उसने जवाब दे दिये। खबर के अनुसार इसी दिन अस्पताल प्रबंधन ने महिला के मृत होने की पुष्टि के साथ परिजनों को आवश्यक प्रमाण पत्र भी दे दिया। घटना को स्वीकार करने के साथ महिला का शव लेकर परिजन अपने घर चले गये।

also read : ब्रेकिंग न्यूज़ : अभनपुर हत्याकांड मामले में 2 नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, चाकू से किये थे ताबड़तोड़ वार 

आज सुबह अंतिम संस्कार से पहले की रस्में पूरी की जा रही थी। इस दौरान लोग तब हक्के-बक्के रह गए, जब उन्होंने महिला के हाथ-पैर में हलचल होते देखी। फौरन गांव के झोलाछाप डॉक्टर को बुलाया गया। उसने अपने स्तर पर परीक्षण के साथ स्पष्ट किया की महिला जीवित है। इस आधार पर परिजनों ने महिला को काफी उम्मीद के साथ कोरबा के सरकारी जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां आगे की प्रक्रियाएं शुरू की जाती, इससे पहले कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। बताया गया कि कुछ देर के बाद महिला का फिर से परीक्षण किया गया और स्पष्ट किया गया कि महिला के शरीर में प्राण नहीं है। यह जानकारी मिलते ही एक बार फिर महिला के परिजन निराश हो गए, जिन्हेंं मृत्यु पर विजय पाने का भरोसा था। इससे पूर्व ऐसा ही प्रकरण काफी कोरबा नगर में देख चुके है, जिसमें पूर्व पार्षद अनिल पाण्डेय के निधन के बाद शरीर में हलचल देखे जाने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन नतीजे अपेक्षा के अनुरूप नहीं आ सके।

 

Contents
कोरबा। पुनर्जन्म और मृत्यु के कुछ घण्टे बाद संबंधित व्यक्तियों के अचानक जीवित हो उठने के मामले यदाकदा प्रकाश में आते रहे है। कोरबा जिले के पहंदा गांव में ऐसा ही हुआ। यहां मृत महिला की अंत्येष्टि की तैयारी के दौरान ही शरीर में हलचल हुई। इस पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। चमत्कार की आस में जुटे लोग तब निराश हो गए जब कुछ देर बाद महिला को अंतत: मृत घोषित कर दिया गया।also read : BIG NEWS : कोरोना संक्रमित व्यक्ति में मिले ब्लैक, व्हाइट और येलो फंगस, इलाज के दौरान मौतजानकारी के अनुसार उरगा पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले पहंदा गांव में रहने वाली संतराबाई रात्रे का स्वास्थ्य कुछ दिनों से बिगड़ा हुआ था। कोसाबाड़ी क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। महिला को जरूरी दवायें दी जा रही थी। इसी बीच शुक्रवार को महिला की स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई और आखिरकार उसने जवाब दे दिये। खबर के अनुसार इसी दिन अस्पताल प्रबंधन ने महिला के मृत होने की पुष्टि के साथ परिजनों को आवश्यक प्रमाण पत्र भी दे दिया। घटना को स्वीकार करने के साथ महिला का शव लेकर परिजन अपने घर चले गये।also read : ब्रेकिंग न्यूज़ : अभनपुर हत्याकांड मामले में 2 नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, चाकू से किये थे ताबड़तोड़ वार आज सुबह अंतिम संस्कार से पहले की रस्में पूरी की जा रही थी। इस दौरान लोग तब हक्के-बक्के रह गए, जब उन्होंने महिला के हाथ-पैर में हलचल होते देखी। फौरन गांव के झोलाछाप डॉक्टर को बुलाया गया। उसने अपने स्तर पर परीक्षण के साथ स्पष्ट किया की महिला जीवित है। इस आधार पर परिजनों ने महिला को काफी उम्मीद के साथ कोरबा के सरकारी जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां आगे की प्रक्रियाएं शुरू की जाती, इससे पहले कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। बताया गया कि कुछ देर के बाद महिला का फिर से परीक्षण किया गया और स्पष्ट किया गया कि महिला के शरीर में प्राण नहीं है। यह जानकारी मिलते ही एक बार फिर महिला के परिजन निराश हो गए, जिन्हेंं मृत्यु पर विजय पाने का भरोसा था। इससे पूर्व ऐसा ही प्रकरण काफी कोरबा नगर में देख चुके है, जिसमें पूर्व पार्षद अनिल पाण्डेय के निधन के बाद शरीर में हलचल देखे जाने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन नतीजे अपेक्षा के अनुरूप नहीं आ सके।also read : मैरिज हॉल के संचालन को मिली अनुमति, इतने लोग हो सकेंगे शामिल, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
- Advertisement -

also read : मैरिज हॉल के संचालन को मिली अनुमति, इतने लोग हो सकेंगे शामिल, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : कोरोना संक्रमित व्यक्ति में मिले ब्लैक, व्हाइट और येलो फंगस, इलाज के दौरान मौत
Next Article KANKER NEWS- मरीजों ने समस्या को लेकर कलेक्टर को लगाया फोन, तो साइकिल से पहुंचे अस्पताल अफसर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS:रायगढ़ में नवगुरुकुल फाउंडेशन ने लड़कियों को सशक्त बनाने की दिशा में उठाया कदम
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 16, 2025
CG NEWS: इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो वायरल करने वाले बॉयफ्रेंड ने की, आत्महत्या, प्रेमिका ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
CG NEWS: इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो वायरल करने वाले बॉयफ्रेंड ने की आत्महत्या, प्रेमिका ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 16, 2025
RAIPUR BIG BREAKING : राजधानी के तेलीबांधा चौक में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक के नीचे दबने से हुई युवती की मौत
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 16, 2025
CG : नगर पंचायत डभरा में 10 करोड़ की लागत से बनी गौरव पथ सड़क निर्माण चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट, जांच में पहुंची पांच सदस्यीय टीम
CG : नगर पंचायत डभरा में 10 करोड़ की लागत से बनी गौरव पथ सड़क निर्माण चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट, जांच में पहुंची पांच सदस्यीय टीम
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?