एक गांव में तालाब में नहाने गए पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से पांचों के शवों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है। जिसमें से एक को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि मृतक सभी बच्चे एक ही घर के हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय विधायक प्रभात वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, स्थानीय पुलिस व राजस्व की टीम मौके पर पहुंच गई। मृतकों में तीन लड़किया व दो लड़के है। सभी की उम्र 9 से 14 साल के बीच बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक गोंडा जिले कर खोडारे थाना क्षेत्र के अंतर्गत रसूलपुर गांव में बच्चे तालाब से मिट्टी निकालने गए थे। जहां पांच बच्चों की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज विधिक कार्रवाई में जुट गई है।