कोरिया। जिले के मनेन्द्रगढ़ थाना क्षेत्र के एक ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आगजनी की घटना में सबकुछ जल कर खाक हो गया। फैक्ट्री के अंदर कई जगह ट्रांसफार्मर आयल फैला हुआ था। जिसमें आग पकड़ें की वजह से फैक्ट्री का सामान जल कर खाक हो गया। घटना में अभी तक कसी की जान नहीं गई है।
ALSO READ : सिक्ख समाज ने की आत्मनिर्भर योजना की शुरुआत, 2 ई रिक्शा और 1 दुग्ध पार्लर किया आबंटित
मनेन्द्रगढ़ थाना क्षेत्र के शंकरगढ़ गांव के पास ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग करने की यह फैक्ट्री है। फैक्ट्री के मालिक नाम सिद्धार्थ शुक्ला बताया जा रहा है। आग लगाने की वजह से आसमान में काले धुएं के गुबारे दूर तक दिखाई दे रहे है। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई थी। चिरमिरी-बैकुण्ठपुर-राजनगर से दमकल वाहन बुलाया गया। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू तो पा लिया है, लेकिन सारा समान जलकर खाक हो गया है।
ALSO READ : टीका चाहिए तो आत्मनिर्भर बनो, मोदी सरकार ब्लू टिक के लिए लड़ रही है: राहुल गांधी
अभी तक कितने का नुकसान हुआ है इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। आग कैसे लगा इसका पता लगाया जा रह है। आशंका जताई गई है कि लाखों का नुकसान है।