Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : कर्ज से परेशान व्यापारी ने खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsSUICIDEक्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

CG NEWS : कर्ज से परेशान व्यापारी ने खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/06/09 at 11:47 AM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG NEWS : कर्ज से परेशान व्यापारी ने खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत
CG NEWS : कर्ज से परेशान व्यापारी ने खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत
SHARE

बिलासपुर। कुदुदंड में व्यवसायी ने अपनी दुकान में जहर का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान उसकी निजी अस्पताल में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि व्यापारी बैंक से लिया गया कर्ज ना लौटा पाने के कारण परेशान था। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुदुदंड निवासी अनिल केशरवानी(37 वर्ष) व्यवसायी थे। छह जून की दोपहर उन्होंने अपनी दुकान में जहर सेवन कर लिया।

- Advertisement -
Ad image

इसकी जानकारी होने पर परिवार वालों ने व्यवसायी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ के दौरान स्वजन ने बताया कि मृतक ने बैंक से बड़ी राशि लोन में ली थी। इसकी किस्त जमा नहीं कर पाने पर वे बीते कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। पुलिस बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

बढ़ती जा रही थी लोन की राशि

व्यवसायी ने बैंक से बड़ी रकम लोन के रूप में ली थी। बीते एक साल से व्यवसाय ठीक नहीं चलने पर वे किश्त की रकम जमा नहीं कर पा रहे थे। इसके कारण उनके लोन की रकम बढ़ती जा रही था। इससे व्यापारी परेशान थे।

जहर सेवन से नाबालिग की मौत

सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली पायल सूर्यवंशी(15 वर्ष) ने एक जून को चूहामार पावडर खा लिया था। गंभीर नाबालिग को स्वजन ने सिम्स में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article इस मशहूर एक्ट्रेस ने कबूली ये बात, कहा पैसों की तंगी ने किया जिस्म का सौदा
Next Article BIG NEWS : सरसों तेल पर सियासी बघार, कृषि मंत्री ने दिया यह जवाब BIG NEWS : सरसों तेल पर सियासी बघार, कृषि मंत्री ने दिया यह जवाब, पढ़िये पूरा मामला
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Hareli Tihar 2025: छत्तीसगढ़ का पहला त्योहार ‘हरेली तिहार’ क्यों है खास? जानें परंपराएं, पूजा विधि और पारंपरिक व्यंजन
Grand News आलेख छत्तीसगढ़ धर्म रायपुर रोचक खबरें July 24, 2025
ब्रेकिंग न्यूज:राजिम क्षेत्र में दो दंतेल हाथियों की आमद, वन विभाग अलर्ट मोड पर
Grand News July 24, 2025
CG NEWS: राजिम में दहशत का पर्याय बने दो दंतेल हाथी, फिंगेश्वर के 25 गांवों में हाई अलर्ट………..
Grand News छत्तीसगढ़ राजिम July 24, 2025
CG NEWS: ब्राह्मण समाज के युवाओं ने मनाया चंद्रशेखर “आजाद” की जयंती
Grand News छत्तीसगढ़ राजिम July 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?