नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर में मची तबाही की वजह से हर्ष वर्धन से छिना स्वास्थ्य मंत्रालय अब मनसुख मांडविया को दिया गया है। गुजरात से आने वाले मनसुख के पास केमिकल और फर्टिलाइजर मंत्रालय भी रहेगा। वहीं, अश्विनी वैष्णव को देश का नया रेल मंत्री बनाया गया है। रेल मंत्री का जि्म्मा अभी पीयूष गोयल के पास था, जिन्हें अब कपड़ा मंत्रालय दिया गया है। कपड़ा मंत्रालय संभाल रहीं स्मृति ईरानी को अब महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाया गया है। शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा धर्मेंद्र प्रधान को दिया गया है तो अब हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम मंत्री बनाए गए हैं।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अगुआई वाली केंद्र की एनडीए सरकार ने बुधवार को मंत्रमिंडल का विस्तार किया। पीएम नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का यह पहला फेरबदल और विस्तार है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मोदी की टीम में शामिल किए गए नए मंत्रियों के साथ प्रमोट किए गए 7 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई। कुल 15 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली है।