रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महान अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आज हिंदुस्तानी सिनेमा का एक युग चला गया। दिलीप कुमार साहब का जाना एक अनंतकाल तक के लिए ऐसा खाली स्थान है जो कभी न भरा जा सकेगा। देश और सिनेमा आपका सदैव ऋणी रहेगा। मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट कर उन्हें अंतिम प्रणाम किया है।
Big breaking :बॉलीवुड में शोक की लहर, दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने 98 की उम्र में ली अंतिम सांस
आज हिंदुस्तानी सिनेमा का एक युग चला गया। दिलीप कुमार साहब का जाना एक अनंतकाल तक के लिए ऐसा खाली स्थान है जो कभी न भरा जा सकेगा।
देश और सिनेमा आपका सदैव ऋणी रहेगा।
अंतिम प्रणाम🙏
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 7, 2021