क्या इसके पीछे कोई ख़ास वजह है?

अब तक, कोविड टोज़ के पीछे कोई विशेष कारण नहीं पाया गया है, हालांकि, रिसर्च अभी भी जारी है। विशेषज्ञों का मानना ​​​​है कि कोविड टोज़, इम्यून सिस्टम का कोरोना वायरस संक्रमण पर प्रतिक्रिया करने का परिणाम होता है।

दूसरी थियोरी यह है कि कोविड टोज़ SARs-COV-2 वायरस का प्रत्यक्ष परिणाम हो सकती हैं। घरों में नंगे पांव चलना, शारीरिक गतिविधियों में कमी और गतिहीन जीवन शैली इसके कुछ कारण बताए गए हैं।

इससे जुड़े लक्षण क्या हैं?

कई लोगों में, कोविड टोज़ में सिर्फ पैरों या हाथों की उंगलियों का रंग बदलना और उसमें सूजन होती है। इसमें दर्द भी हो सकता है, हालांकि कई लोगों को दर्द भी नहीं होता। दूसरे मामलों में, सूजन और उंगलियों का रंग बदलने के अलावा कोवड टोज़ में घाव, खुलजी, दर्द और त्वचा रूखी हो जाती है।