दिनाँक – 08 अगस्त, 2021
8 अगस्त दिन रविवार को चंद्रमा का संचार दिन रात कर्क में रहेगा। इस राशि में चलते हुए चंद्रमा आज कर्क राशि के जातकों पर मेहरबान रहेंगे। कर्क के अलावा आज का दिन सिंह राशि के लिए भी सुखद रहेगा।
मेष – आज आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। घर हो या कार्यक्षेत्र आज हर जगह आप विलासितापूर्ण माहौल का लुफ्त उठाएंगे। बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से आप संतुष्टि महसूस करेंगे।
वृषभ – आज स्वास्थ्य के प्रति अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। आज अनियमित खानपान पर नियंत्रण रखें। ध्यान रहे किसी भी वस्तु की अधिकता हानिकारक होती है।
मिथुन – आज आप एक महत्वपूर्ण परियोजना आरंभ करने वाले हैं। इसको सफलतापूर्वक पूरा होने में एक साल का लंबा समय लग सकता है।
Read More : अजब गजब : नेता जी को गिफ्ट में मिली लाखों की Whisky हुई गायब, खोज में जुटा विदेश मंत्रालय
कर्क – भाग्य आज महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे। योजनाओं से संबंधित प्रस्ताव की मंजूरी मिलने और भुगतान मिलने के बाद आप व्यावसायिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे।
सिंह – आज निजी संबंध प्रेमपूर्ण और सहयोगपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने से आप विभिन्न कार्यों में सक्रियतापूर्वक भाग लेंगे। अपने पार्टनर के साथ मिलकर आप अपने संसाधनों को एकजुट करने में सफल रहेंगे।
कन्या – सहकर्मियों के सहयोग से आज आप किसी बड़ी परियोजना को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। इसके अलावा आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति के हस्तक्षेप से अरसे से चल रहे पारिवारिक विवाद का समाधान हो जाएगा।
Read More : बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर, 10 अगस्त को प्लेसमेंट कैंप, पढ़िए पूरी खबर
तुला – आज आपको त्रिकोणीय व्यापारिक साझेदारी व संबंधों से लाभ होगा। लेकिन व्यक्तिगत संबंधों के मामले में त्रिकोणीय रिश्ते आपके जीवन में समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं।
वृश्चिक – आज शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद आप जो भी कार्य साहस के साथ करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र और परिवार में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है।
धनु – आज सेहत और वित्तीय संसाधनों पर ध्यान देने की जरूरत है। दूसरे लोगों के कार्यों के लिए ज्यादा वक्त और ऊर्जा बर्बाद न करें क्योंकि ऐसे लोग एक के बाद एक मदद मांगते ही रहेंगे।
Read More : महंगाई भत्ते के डेढ़ साल के एरियर को लेकर सबसे बड़ी खबर, जानिए सरकार ने लिया क्या फैसला
मकर – आज आपके जीवन में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन होने का योग है। हो सकता है इसके चलते आपको किसी कठिन दौर से गुज़रना पड़ जाए। लेकिन याद रखें, जब अंधेरा गहराता है तब सवेरा करीब होता है।
कुंभ – आज हर मामले में अतिवादी होने से बचें। जीवन के कड़वे अनुभवों से सबक सीखें। अतीत को भूलकर वर्तमान में कदम आगे बढ़ाएं। कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित बदलाव की संभावना है।
मीन – आज आपने जो उम्मीदें संजो रखी हैं, उनके पूरा न होने पर आप खिन्न रहेंगे। निजी संबंधो के कुछ मामलों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।