रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गंज थाना में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शिकायत दर्ज कराने एक मजदूर ने थाना में ही जहरखुरानी कर ली। उसकी बिगड़ी हालत को देखकर गंज थाना पुलिस ने तत्काल उसे आंबेडकर अस्पताल पहुंचा गया है, जहां पर उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कबीर नगर निवासी देवेन्द्र नारायण वर्मा आज रायपुर के गंज थाना पहुंचा हुआ था। वह एक शिकायत लेकर आया था। गंज थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों की सुनवाई की, लेकिन देवेन्द्र वर्मा को संतोष नहीं हुआ और उसने जहर सेवन कर लिया।
यह है पूरा मामला
देवेन्द्र नारायण वर्मा पेशे से मिस्त्री है और दुकान व भवन निर्माण करता है। गोकुल साहू नाम के शख्स ने उससे अपना मकान बनवाया, लेकिन शिकायत है कि उसने मकान बनवाने के बाद देवेन्द्र नारायण को मेहनताना भुगतान नहीं किया। टालते—टालते कई महीने बीत गए, फिर भी देवेन्द्र नारायण को अपनी मजदूरी नहीं मिली। जिसकी शिकायत लेकर वह आज गंज थाना पहुंचा था।
थानेदार के सामने ही खाया जहर
मिल रही जानकारी के मुताबिक गंज थानेदार ने दोनों पक्षों को बिठाया और उनकी बात सुनी। इसी बीच देवेन्द्र नारायण वर्मा, जो अपने साथ जहर लेकर आया था, उसने उसका सेवन कर लिया। उसकी बिगड़ती हालत देखकर थानेदार ने तत्काल उसे अस्पताल दाखिल कराया।