वाराणसी। उत्तरप्रदेश के वाराणसी में आज कांग्रेस ने योगी सरकार के खिलाफ और किसानों को साधने की दिशा में प्रयास के चलते किसान न्याय रैली का अयोजन किया है। इस रैली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी शामिल है।
उत्तरप्रदेश में विधानसभा का चुनाव 2022 में होना है। इससे पहले कांग्रेस ने उत्तरप्रदेश में वापसी की उम्मीद के चलते मोर्चा संभाल लिया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया है।