Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR CRIME NEWS : नहीं मिलने दिया प्रेमिका से तो गुस्साए प्रेमी ने घर घुसकर महिला को दांत से काटा, लड़की को भी पीटा, केस दर्ज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsक्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

RAIPUR CRIME NEWS : नहीं मिलने दिया प्रेमिका से तो गुस्साए प्रेमी ने घर घुसकर महिला को दांत से काटा, लड़की को भी पीटा, केस दर्ज

Mahak Qureshi
Last updated: 2021/11/29 at 11:31 AM
Mahak Qureshi
Share
2 Min Read
SHARE

- Advertisement -

रायपुर के आजाद चौक थाने में रविवार की रात एक शिकायत पहुंची। इसमें एक महिला ने बताया कि उसकी बेटी के दोस्त ने घर में घुसकर मारपीट की। घायल अवस्था में महिला थाने पहुंची और पुलिस को सारी बात बताई। तब तक मारपीट करने वाला युवक फरार हो चुका था। अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

45 साल की महिला ने बताया कि बजरंग नगर इलाके में 25 साल का अंकित मिश्रा रहता है। अंकित मोहल्ले में घूमता रहता है। कुछ दिन पहले से वह मेरी 22 साल की बेटी से मिलता-जुलता रहता था। दोनों के बीच प्रेम संबंध था। जानकारी के बाद बेटी को अंकित से मिलने से रोकने-टोकने लगे। ये बात अंकित को रास नहीं आई। रविवार की रात वो महिला के घर के दरवाजे को लात मारकर अंदर घुस गया और खूब उत्पात मचाया।

- Advertisement -

महिला ने बताया कि बेटी से मिलने न देने की बात कहकर अंकित विवाद करने लगा। गालियां दी तो महिला ने उसे रोका। इसी बात पर गुस्से में आकर आरोपी ने महिला को थप्पड़ मार दिया, मुक्के से वो महिला को मारने लगा। इसके बाद अपने दांतों से महिला के बाएं हाथ को ऐसे काटा कि खून बहने लगा। बेटी भी मां को बचाने के लिए बीच-बचाव कर रही थी। अंकित ने उसे भी पीट दिया, लड़की की गर्दन और नाक में चोट आई है। महिला की चीखें सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गया।

TAGGED: Raipur Crime News, अंकित मिश्रा, आजाद चौक थाने, केस दर्ज, क्राइम न्यूज़, ग्रैंड न्यूज़, रायपुर न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article धान खरीदी के लिए इंतजार की घड़ी हो रही समाप्त, बांटे जा रहे टोकन, ताकि ना हो अव्यवस्था CG LATEST NEWS : धान खरीदी के लिए इंतजार की घड़ी हो रही समाप्त, बांटे जा रहे टोकन, ताकि ना हो अव्यवस्था
Next Article BREAKING NEWS : इस मशहूर एक्टर का निधन, 60 फिल्मों में कर चुके हैं काम, पसरा मातम   फिल्म एक्ट्रेस को मिली हत्या और रेप की धमकी, इंडस्ट्री में मची खलबली
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CGNEWS:कलेक्टर उइके ने फिंगेश्वर ब्लॉक के पीएम आवास योजना की समीक्षा की 
Grand News छत्तीसगढ़ May 14, 2025
CG NEWS : छग हाईकोर्ट ने नाबालिग छात्रा को दी अबॉर्शन कराने की अनुमति, साथ ही दिए यह निर्देश  
गौरैला पेंड्रा मारवाही छत्तीसगढ़ May 14, 2025
सेना का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान — गरियाबंद में भाजपा मंत्री विजय शाह का पुतला दहन, कांग्रेस ने की मंत्री पद से बर्खास्तगी की मांग
Grand News May 14, 2025
CGNEWS: चिटफंड कंपनी द्वारा बेची जा रही जमीन, निवेशकों ने की रोक लगाने की मांग 
Grand News छत्तीसगढ़ राजनादगांव May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?