Ukraine Russia War : यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर पर रूस का ताबड़तोड़ हमला, महज दो सेकेंड के में गिराया प्रशासनिक इमारत, खूब हो रही निंदा, दखें VIDEO

 

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। यूक्रेन (Ukraine ) पर हमलावर रूस (Russia) अब जंग का रुख निर्णायक मोड़ पर ले जाता दिख रहा है। मंगलवार को रूस ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव (Kharkiv) पर ताबड़तोड़ हमले किए। यही नहीं खारकीव शहर की प्रशासनिक इमारत को मिसाइल अटैक (missile attack) से महज दो सेकेंड के अंदर नेस्तनाबूद कर दिया गया। इमारत पर मिसाइल अटैक का वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर वायरल हो रहा है, जिसकी दुनिया भर में निंदा हो रही है। रूसी सेना की ओर से अब प्रशासनिक और रिहायशी इमारतों (Administrative and residential buildings) पर भी हमले किए जा रहे है, जिसे युद्ध के नियमों और मानवाधिकार के खिलाफ (Against the laws of war and human rights) माना जा रहा है।

 

 

खारकीव के हेड ओलेग सेनगुबोव (Kharkiv head Oleg Sengubov) ने भी प्रशासनिक इमारत के रूसी हमले में गिरने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आज रूसी हमले का छठा दिन है और अब प्रशासनिक और रिहायशी इमारतों पर भी रूस की ओर से हमले किए जा रहे हैं। सेनगुबोव ने कहा कि रूस ने GRAD और क्रूज मिसाइलों (GRAD and cruise missiles) के जरिए खारकीव पर हमला बोल दिया है। वह युद्ध अपराधों को अंजाम दे रहा है, लेकिन हमारी सेनाएं डटी हुई हैं और रूस का कड़ा मुकाबला किया जा रहा है। खारकीव के अलावा रूसी सेना ने राजधानी कीव की भी घेरेबंदी कर ली है। कहा जा रहा है कि यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस की ओर से किसी भी वक्त बड़ा हमला किया जा सकता है।

 

देखें प्रशासनिक इमारतों पर हमले का वीडियो 

 

 

  खाली हुआ राजधानी कीव 

 

कीव (kiv ) में लगातार एयर रेड सायरन बज रहे हैं। पूरा शहर लगभग खाली सा हो गया है। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग निकल गए हैं, जबकि युवाओं की एक बड़ी संख्या शहर में रूसी सेना से मुकाबले के लिए रुकी हुई है। सैटेलाइट इमेजेस के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रूस का 64 किलोमीटर लंबा सैन्य काफिला लगातार कीव की ओर बढ़ रहा है। यह काफिला कीव से महज 25 किलोमीटर ही दूर है। ऐसे में किसी भी वक्त कीव पर घातक हमला हो सकता है।

 

भारतीय दूतावास ने देशवाशियों से की कीव छोड़ने की अपील 

 

इस बीच भारतीय दूतावास (Indian Embassy) ने अपील की है कि देश में मौजूद भारतीय किसी भी साधन से राजधानी से निकल जाएं। भारत ओर से ऑपरेशन गंगा (Operation Ganga) चलाकर लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक करीब 10,000 लोग भारत पहुंच चुके हैं। इनमें से 1,500 लोगों को भारत सरकार के विमानों के जरिए लाया गया है।