Health Tips :बढ़ती उम्र के साथ जोड़ों के दर्द (joint pain)की समस्या ज्यादातर लोगों को होती है। सालों पहले लगी हुई गुम चोट या फिर उम्र का असर, किसी भी कारण से अगर आपको जोड़ों का दर्द अक्सर रहता है तो आपको कुछ उपाय करने की जरुरत है। आजकल घुटनों का दर्द (Knee pain)एक आम समस्या बन गया है। ये समस्या कई लोगों में देखने को मिलती है। खासकर, सर्दियों के मौसम (winter season)में ये दर्द और भी ज्यादा बढ़ जाता है। घुटनों के दर्द की समस्या को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे में आपको खानपान में बदलाव करने के अलावा हल्का वर्कआउट (workout)भी करना चाहिए।आइए, जानते हैं कुछ उपाय
हालांकि इससे निजात पाने के लिए आप कई तरह की दवाइयों और गोलियों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके अलावे आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर भी घुटनों में दर्द की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वो घरेलू उपाय साथ ही जानिए इसे किस तरह सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
अब जानते हैं घुटनों के दर्द को दूर करने के कुछ घरेलू उपाय
सेब का सिरका
सेब के सिरके में एसिटिक एसिड और फ्लेवोनोइड के साथ-साथ पेन रिलीविंग गुण भी पाए जाते हैं, जोकि घुटने के दर्द से छुटकारा दिलाते हैं। इसके लिए खाना खाने से पहले एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच सेब का सिरका डालकर दिन में 2 बार पिएं। इससे आपको बेहद लाभ मिलेगा।
also read :Health News : अगर आप भी है चश्में के लगने से परेशान, अपनाएं ये टिप्स
हल्दी दूध
जोड़ों के दर्द में हल्दी दूध का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से आपको काफी आराम मिलेगा। इसके लिए एक ग्लास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर रोजाना रात को सोने से पहले पिएं। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।
मेथी दाने
घुटनों के दर्द से निजात पाने के लिए आप मेथी दाने का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना आधा चम्मच मेथी दाने का पाउडर खाना खाने के बाद सुबह और शाम गर्म पानी के साथ सेवन करें। आप चाहें तो रात में आधा चम्मच मेथी दाने को आधा गिलास पानी में भिगोकर भी रख सकते हैं। फिर सुबह खाली पेट इसको चबाकर खाने के बाद पानी पी लें। इससे भी आपको काफी आराम मिलेगा।
तुलसी का रस
अगर आपके घुटने में दर्द हो या फिर शरीर के किसी अन्य जगह तो इसमें तुलसी के रस का सेवन करना आपको बहुत फायदा पहुंचा सकता है। इसके लिए पहले एक चम्मच तुलसी के पत्तों का रस निकाल लें फिर इसको एक गिलास गुनगने पानी के साथ मिलाकर इसका सेवन करें। ऐसा करने से आपको दर्द में आराम मिलेगा।
अदरक
अदरक भी घुटनों के दर्द से आराम दिलाने में काफी मदद करता है। इसके लिए आप अदरक की चाय, सब्जी, चटनी, अचार आदि के रूप में इसका सेवन कर सकते हैं। इससे न केवल आपको घुटनों के दर्द में आराम मिलेगा बल्कि ये अन्य जोड़ों के दर्द, सूजन के साथ खांसी-जुकाम और सांस में भी राहत मिलेगी।
शहद, घी और त्रिफला
शहद, घी और त्रिफला पाउडर का सेवन करने से घुटने के दर्द से आराम मिल सकता है। इसके लिए आधा चम्मच त्रिफला पाउडर को एक चम्मच शहद के साथ मिला लें। उसके बाद इसमें आधा चम्मच देशी घी भी मिलाएं। नियमित रूप से सुबह इसका सेवन करने से दर्द में आराम मिल सकता है।
एलोवेरा
ऐलोवेरा घुटनों के दर्द या फिर अन्य जोड़ों के दर्द में काफी फायदा पहुंचाता है। इसके लिए आप एलोवेरा का गूदा निकालकर इसमें हल्दी पाउडर मिला दें। फिर इसे गर्म कर लें उसके बाद दर्द वाली जगह पर बांध लें। ऐसा करने से आपको दर्द और सूजन में जल्दी आराम मिल सकता है।