रायपुर। राजधानी रायपुर (Raipur ) मे बीते रविवार डकैतों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। करीब आधा दर्जन हथियारबंद डकैतों (armed dacoits) ने व्यापारी और उसकी पत्नी को बंधक बनाकर 10 लाख से ज्यादा के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र (Tikrapara Police Station Area) की है।
जानकारी के मुताबिक घटना रविवार देर रात 3 से 4 बजे की है। यहाँ साईं वाटिका (Sai Vatika) में दिनेश कुमार साहू का मकान है। रविवार की रात सभी खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए थे। तभी तड़के रात छह से सात बदमाश उनके घर चोरी करने पहुंचे थे। चोरों की आहट सुन दिनेश और उसकी पत्नी उठी तो आरोपी अपने हाथ मे डंडे और धारदार हथियार रखे हुए थे। आरोपियों के पास हथियार देखकर पति पत्नी डर गए, जिसके बाद डकैतों ने दोनों को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। ज़के बाद कमरे आलमारी में रखे नगदी और सोने चांदी के जेवरात लेकर सभी आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुटी है।