गर्मी के मौसम में इंसान सबसे ज्यादा पानी पर ही निर्भर रहता है। खाने को चाहे कुछ ना मिले लेकिन पीने को पानी मिलता रहे, दिन कट जाता है। यहां तक कि बेजुबान जानवर भी पानी के लिए भटकते दिखते हैं। पर बतौर इंसान बहुत से लोग जानवरों को पानी पिलाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो आईएएस अवनीश शरण (IAS Awanish Sharan) ने शेयर किया है। इसमें एक प्यासा बंदर तपती गर्मी में सड़क पर बैठा दिख रहा है और ट्रैफिक कांस्टेबल उसे अपने हाथ से पानी पिला रहे हैं।
आराम से पीता है पानी
अवनीश शरण ने इस का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने बताया कि जो ट्रैफिक कांस्टेबल बेजुबान बंदर को पानी पिला रहे हैं उनका नाम संजय गुडे (Sanjay Ghude)है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बेजुबान बंदर बड़े ही आराम से बोतल के जरिए पानी पी रहा है। यहां तक कि संजय नीचे बैठ जाते हैं वो तो भी डरकर उनसे दूर नहीं भागता, बल्कि पानी पीता रहता है।
Traffic constable Sanjay Ghude.❤️
pic.twitter.com/riZfYdK35c— Awanish Sharan (@AwanishSharan) April 3, 2022
दिल जीत लिया इस बंदे ने तो
जब लोगों ने ट्विटर पर देखा कि ट्रैफिक कांस्टेबल ने अपनी ड्यूटी के दौरान बेजुबान बंदर को पानी पिलाया तो वो उनकी इस इंसानियत की सराहना करने लगे। एक यूजर ने लिखा, ‘यह सबसे बड़े धर्म का काम है, प्यासे को पानी पिलाना और वो भी जब वो बेजुबान हो।’ तो देखा दोस्तों, अपनी ड्यूटी के साथ-साथ हमें बतौर इंसान भी एक ड्यूटी निभानी होती है जो संजय ने निभाई और बेजुबान को पानी पिलाया।