Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, एक महिला की मौत, 3 बच्चों सहित 7 घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, एक महिला की मौत, 3 बच्चों सहित 7 घायल

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/05/26 at 8:26 AM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

​​​​​​​

- Advertisement -

जांजगीर-चांपा। जांजगीर में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि कार सवार 3 बच्चों सहित 7 लोग घायल हुए हैं। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बिलासपुर रैफर किया गया है। बताया जा रहा है कि परिवार उत्तर प्रदेश से आया है। जिस महिला की मौत हुई, वह अपने बेटे से मिलने के लिए आई थी। हादसा अकलतरा थाना क्षेत्र के अर्जुनी गांव के पास हुआ है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के बिहानी क्षेत्र के गांव मझिया निवासी गुड्डी देवी (56) पत्नी सुशील सिंह सहित 8 लोग रायगढ़ के खरसिया में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। उनका बेटा अकलतरा में FCI में कार्यरत है। बताया जा रहा है कि उससे मिलने के बाद सुबह करीब 7.30 बजे सभी बिलासपुर लौट रहे थे। अभी वे NH-49 पर पहुंचे थे कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

घायलों को अकलतरा अस्पताल में कराया गया भर्ती

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सभी घायलों को कार से बाहर निकाला गया और डायल-112 व 108 एंबुलेंस की मदद से अकलतरा अस्पताल लेकर आए। यहां पर डॉक्टरों ने गुड्डी देवी (56) को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य महिला की हालत गंभीर देख उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है। बाकी 3 बच्चे और 3 पुरूषों का उपचार अकलतरा अस्पताल में ही चल रहा है।

अभी तक हादसे का कारण पता नहीं चल सका है। घायलों के नाम भी सामने नहीं आ सके हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि फोर लेन पर अचानक गाय आ जाने के कारण हादसा हुआ है। कार अनियंत्रित हुई और सड़क से नीचे उतर गई। अभी घायल भी बात करने की स्थिति में नहीं हैं। गाड़ी से मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस परिजनों से संपर्क कर रही है। सभी लोग पहले बिलासपुर ही आए थे। वहीं से खरसिया गए और फिर लौट रहे थे।

TAGGED: # latest news, ACCIDENT, accident news, ambala accident news, asianet news, asianet news live, barabanki accident news, Breaking News, Car Accident, cruiser accident, deadly accident, dharwad accident news, HINDI NEWS, jagdalpur accident news, janjgir car accident news, Kerala News, kerala news live, Live news, malayalam breaking news, malayalam news, malayalam news live, manorama news, news, Odisha News, RAIPUR ACCIDENT NEWS, Road accident, up road accidents
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RBI की बड़ी कार्रवाई, 5 NBFC का लाइसेंस रद्द; क्‍या आपने भी ले रखा है यहां से लोन?
Next Article मुख्यमंत्री ने दोनों भाई मानस और प्रियांश को दिए चेकमेट के टिप्स
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल के प्रतिभा सम्मान समारोह में होनहार बच्चों का हुआ सम्मान
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 1, 2025
Accident News: गंडई-कवर्धा मुख्य मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर दादा और पोते की मौके पर मौत
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
CG NEWS: पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में नवीन कानूनों के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन जांजगीर के प्रशिक्षण कक्ष में किया गया
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 1, 2025
CG NEWS: सारागांव के नायब तहसीलदार राजेंद्र चंद्राकर हुए सेवानिवृत्त
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?